फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Before marriage girl hanging from noose room in jaunpur angry with family members

Jaunpur News : शादी से पहले युवती ने उठाया खाैफनाक कदम, कमरे में फंदे से लटकती मिली लाश; घरवालों से थी नाराज

Fri, 14 Feb 2025 09:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 09:17 PM IST
सार

युवती की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर कोतवाली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घरवालों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि युवती की शादी तय हो गई थी।

विज्ञापन
Before marriage girl hanging from noose room in jaunpur angry with family members
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जौनपुर में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की उमरपुर काली कुत्ती निवासी एक युवती का शव शुक्रवार की भोर में लगभग 4 बजे कमरे में दुपट्टे के सहारे छत में लगे हुक से लटकता हुआ मिला। मामले की जानकारी परिजनों को तब हुई जब सुबह दरवाजा नहीं खुला। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच -पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


मोहल्ला निवासी राधा बिंद की गोद भराई व शादी का दिन तय हो चुका था। पुलिस के मुताबिक वह किसी बात से नाराज थी। सुबह उठने पर परिवार वालों ने युवती का दरवाजा न खुलने पर खटखटाया तो भी नहीं खुला। परिजनों की आशंका और बढ़ती गई। दरवाजा तोड़ कर देखा तो वह दुपट्टे के सहारे लटक रही थी।
विज्ञापन


आननफानन परिवार के लोग अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए शव को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed