{"_id":"643c4ea06425eca9a60b56f6","slug":"barricading-on-the-border-of-the-district-the-police-force-remained-alert-in-the-city-jaunpur-news-c-20-1-157587-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जिले के बार्डर पर बैरिकेडिंग, शहर में सतर्क रही पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जिले के बार्डर पर बैरिकेडिंग, शहर में सतर्क रही पुलिस फोर्स
विज्ञापन
जौनपुर। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद आस-पास के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। रविवार को जनपद की सीमा पर व शहर के अंदर जबरदस्त तरीके से वाहनों की जांच की गई। प्रयागराज से सटे इलाके में विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस ने पैदल मार्च करके लोगों को सुरक्षित माहौल का अहसास कराया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में जनपद में शांति-सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार व ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। दोपहर में एक बजे सीओ सिटी कुलदीप कुमार व यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला के नेतृत्व में वाहनों की सघन चेकिंग की गई। वाहनों के काच में लगी काली फिल्म निकलवाई गई। जेसीज से ओलंदगंज तक पैदल मार्च किया गया। इसमें पुलिस फोर्स रही। बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज, केराकत, मछलीशहर, मड़ियाहूं में भी संबंधित एसडीएम व सीओ द्वारा वाहनों की जबरदस्त चेकिंग की गई। समस्त क्षेत्रधिकारी के पर्यवेक्षण में महत्वपूर्ण, संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग व रूट मार्च किया गया।
सिकरारा क्षेत्र में चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की जांच की। वाहनों में आवागमन करने वाले लोगों से उनके बारे में जानकारी ली गई। प्रयागराज जिले से लगने वाली सीमा क्षेत्र में विशेष जांच की गई। मीरगंज, मुंगराबादशाहपुर इलाके में भी जांच की गई। बार्डर पर बैरिकेडिंग लगायी गई थी।