फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bank customer service center operator shot and robbed of 50 thousand.

बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को गोली मारकर 50 हजार की लूट .

Sun, 08 Dec 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bank customer service center operator shot and robbed of 50 thousand.
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बसहरा गांव स्थित फिनो बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को गोली मारकर बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिया। घटना शनिवार शाम की है। गोली मारकर भाग रहे बदमाशों से केंद्र संचालक का भाई जूझ गया। उसने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि रुपये लेकर दो बदमाश भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाश से पुलिस पूछताछ में जुटी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र के खोइरी गांव निवासी विनोद यादव बसहरा गांव में फिनों बैंक की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। वह शाम को 6:30 बजे किसी ग्राहक को रूपया भुगतान कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और असलहा दिखाकर काउंटर में रखा रूपयों का बंडल समेटने लगे। विनोद ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके पैर में लगी। विनोद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े तो बदमाश रुपये लेकर भागने लगे। गोली की आवाज सुन कुछ दूरी पर मौजूद विनोद का भाई राजेश मौके पर पहुंच गया और बदमाशों से जूझ गया। दिलेरी दिखाते हुए उसने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसके चंगुल से छूटकर रुपये लेकर भागने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी बरसठी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक के दोनों पैरों में कुल छह गोली लगी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि बैंक फ्रेंचाइजी संचालक को गोली मारने वाले तीन बदमाशों में से एक को पकड़ लिया गया है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed