फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bajrang worshiped with reverence on old man

बुढ़वा मंगल पर श्रद्धा से पूजे गए बजरंग बली

Tue, 28 Jul 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bajrang worshiped with reverence on old man
24- थानागद्दी क्षेत्र के बेहड़ा गांव में बुढ्वा मंगल के मौके पर यज्ञ हवन करते श्रद्धालु। - फोटो : JAUNPUR
बुढ़वा मंगल पर बजरंगबली के दरबार में उमड़ी श्रद्धालु
विज्ञापन

- कोरोना संकट के कारण स्थगित रहे मेले, श्रद्धालुओं ने की संकट दूर करने की प्रार्थना
संवाद न्यूज एजेंसी
सतहरिया/सिकरारा। सावन माह के बुढ़वा मंगल पर बजरंग बली के दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लंबी कतारों में लगकर भक्तों ने आराध्य देव के दर्शन किए। रोट, लड्डू, तुलसी दल चढ़ाकर उनसे संकट दूर करने की प्रार्थना की। इस दौरान पारंपरिक मेलों का आयोजन न होने से श्रद्धालुओं में थोड़ी मायूसी भी रही।
मुंगराबादशाहपुर के दौलतिया हनुमान मंदिर में भक्तों की उमड़ी। कतारबद्ध होकर भक्ति भाव से आराधना की। हृदय नारायण उमर वैश्य मुन्ना ने परंपरागत हनुमान पताका के साथ सुबह प्रभातफेरी निकाली। गुड़ाही मोहल्ला से शुरू हुई प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए हनुमान मंदिर पर पहुंचा। पुजारी रामलाल यादव ने पूजन की परंपरा को संपन्न कराया। यहां बुढ़वा मंगल का मेला स्थगित रहा। सिकरारा के अजोशी धाम में भी बुढ़वा मंगल मेला कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष नहीं लगा। पुजारी मंडल ने एक सप्ताह पूर्व ही मुख्य द्वार बंद कर लोगों को सूचित कर दिया था। शेरवा के पुराने हनुमानगढ़ी महावीर मंदिर, प्रेमराजपुर के मारुतनंदन धाम, दुदौली बजरंग धाम व बोधापुर के मुरकटा महावीर मंदिर पर भक्तों ने कड़ाही पूजन किया। थानागद्दी क्षेत्र के बेहड़ा गांव में बुढ़वा मंगल पर विधि विधान से हनुमान जी को चोला चढ़ाया। सुंदरकांड पाठ व हवन का आयोजन किया गया। दिन भर पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा है। लोगों ने अपने आराध्य हनुमान जी को बूंदी व चना का भोग लगाकर उनकी आरती उतारी। बेहड़ा के अलावा बराई और शिवरामपुर सहित अन्य गांवों के हनुमान मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा अर्चना की। इस दौरान सुखदेव मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, बंशराज पांडेय, त्रियोगिनाथ शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
कटौना में बनेगी 51 फीट ऊंची प्रतिमा
जौनपुर। बुढ़वा मंगल की पूर्व संध्या पर रामपुर के कटौना आशापुर गांव में हनुमान जी की 51 फीट ऊंची मूर्ति स्थापना और मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। गांव निवासी स्व. संग्राम सिंह की प्रेरणा से बन रहे भव्य मंदिर निर्माण के लिए आदित्य नारायण सिंह उर्फ डूडू सिंह ने भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान संपन्न हुआ। आदित्य सिंह ने बताया कि 51 फीट ऊंची प्रतिमा फरवरी 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगी। आसपास हनुमान जी की इतनी बड़ी प्रतिमा अन्यत्र नहीं है। भूमि पूजन के अवसर पर दीपक सिंह, सुशील सिंह, शिवाय सिंह, साहित्य सिंह, यस सिंह, ऊधम सिंह, मूर्तिकार अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed