{"_id":"659848d629f1d2dcd40499f6","slug":"badlapur-assembly-constituency-got-the-gift-of-six-new-roads-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-10513-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलापुर विधानसभा क्षेत्र को मिली छ: नई सड़कों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलापुर विधानसभा क्षेत्र को मिली छ: नई सड़कों की सौगात
विज्ञापन
बदलापुर। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने विधानसभा क्षेत्र में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली छ: सड़कों की सौगात दी है। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने सड़कों के निर्माण की स्वीकृति पर सीएम योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया।
सड़कों की जरूरत आभास करने के बाद क्षेत्रीय लोगो ने विधायक रमेशचंद्र मिश्र से उक्त सड़कों के निर्माण कराए जाने की मांग की थी। जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने एनएच-56 पुरानी बाजार से अहिरौली एवं अनुसूचित बस्ती होते हुए एनएच-731 तक, बरहूपुर-बैहारी से पसियान ब्राम्हण बस्ती तक, प्रयागराज-गोरखपुर रोड से डड़वा ब्राम्हण बस्ती होते हुए उमरीकला पिच रोड तक, खजुरन-ढेमा मार्ग से जुलहटिया अनुसूचित बस्ती से पठान बस्ती तक, कोल्हुआ मार्ग से शाहपुर नेवादा मार्ग से अनुसूचित बस्ती से केवट बस्ती तक व जगदीशपुर महमूदपुर से मल्लाह बस्ती तक पिच रोड निर्माण कराए जाने के लिए प्रस्ताव प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को दिया था। लोक निर्माण मंत्री ने विधायक के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान करते हुए सड़क निर्माण कराए जाने के लिए हरी झंडी दे दी है।
इस बाबत विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र की छह सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके लिए स्वीकृत प्राप्त हो गई है।