फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Awareness must stop exploiting traders

जागरूकता से बंद होगा व्यापारियों का शोषण

Sat, 08 Aug 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sat, 08 Aug 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Awareness must stop exploiting traders
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन कृषि कार्यशाला मैदान पर किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि  व्यापारियों की समस्या का निदान
विज्ञापन


 कराना व्यापार मंडल का दायित्व है। जिला प्रशासन से वार्ता कर जो भी समस्या होगी उसको दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। हम व्यापारियों का दायित्व है कि हम कानून का पालन करें और स्वयं में जागरूक हों। जब हम सभी
विज्ञापन


 व्यापारी जागरूक हो जाएंगे तो शोषण खुद बंद हो जाएगा। नगर अध्यक्ष जावेद अजीम व नगर महामंत्री संजय केडिया ने कहा कि जिस तरीके से लाइसेंस का आवेदन कैम्प के माध्यम से हो रहा है वह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला महामंत्री अशोक साहू व जिला युवा अध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन से वार्ता करके पंजीकृत व्यापारियों के लाइसेंस का वितरण इसी प्रकार कैम्प लगाकर किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी यादव और


मिश्री लाल के मौजूदगी में पंजीकरण किया गया। हेम सिंह व गुलजारी लाल साहू ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अनवारुल हक गुड्डू, आलोक सेठ, मजहर आसिफ, अमरनाथ मोदनवाल, राम सजीवन, बहादुर

जायसवाल, बचाऊ जायसवाल, नन्हे साहू, कमलेश, आलम भाई, विजय अग्रहरि आदि रहे। संचालन शिव कुमार साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed