फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Avneesh won the 5000m race, Deepak won the 1500m race.

Jaunpur News: 5000 मीटर दौड़ में अवनीश,1500 मीटर में दीपक ने मारी बाजी

Tue, 17 Feb 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Avneesh won the 5000m race, Deepak won the 1500m race.
जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय का 65वां वार्षिक खेलकूद समारोह मंगलवार को महाविद्यालय के उमानाथ सिंह स्टेडियम में संपन्न हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 5000 मीटर दौड़ में अवनीश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नितिन गुप्ता द्वितीय और अभिषेक सिंह तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में दीपक यादव ने बाजी मारी। इस स्पर्धा में नीलेश यादव द्वितीय और अनंत तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में रिया कश्यप प्रथम, अंजली यादव द्वितीय और वंदना यादव तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद महिला वर्ग में खुशबू यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रिशु यादव द्वितीय और मुस्कान चौहान तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में सर्वजेता का खिताब कला वर्ग के विद्यार्थियों ने अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों को महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. श्रीप्रकाश सिंह और प्राचार्य प्रो. रामआसरे सिंह ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों को निरंतर प्रयास और नियमित अभ्यास की सीख दी। प्राचार्य प्रो. रामआसरे सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। समारोह में प्रो. हिमांशु सिंह सहित अनुशास्ता मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। समापन समारोह का संचालन प्रो. अजय कुमार दुबे ने किया, जबकि अतिथियों के प्रति आभार प्रो. शेखर सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed