{"_id":"64f4c8cc11d9475c5706d8b6","slug":"automatic-traffic-signal-system-approved-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-4788-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम को मंजूरी
विज्ञापन
जिले के मुख्य तिराहों व चौराहों पर ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम व सर्विलांस, सीसी कैमरे लगाने की अनुमति कमिश्नर कौशल राज शर्मा की तरफ से मिल गई है। यह कार्य वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड संस्था के माध्यम से कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव पांच माह पहले कमिश्नर के यहां भेजा गया था। इसकी स्वीकृत से नगरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगा।
नगर में जाम की समस्या से जूझ रहे नागरिकों को राहत देने के लिए पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने काफी प्रयास किया। उन्होंने यातायात पुलिस की मदद से विनियमित क्षेत्र से ट्रैफिक सिग्नल व सीसी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव तैयार कराया। इसको मार्च में कमिश्नर के यहां भेजा गया था। इसकी कुल अनुमानित लागत चार करोड़ 70 लाख 46 हजार है। इसके लिए मेसर्स इफकान इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिए गए कोटेशन के आधार पर मंजूरी के लिए वाराणसी कमिश्नर को भेजा गया था। इसके बाद इस फर्म के अनुभव की कमी को देखते हुए वाराणसी में ट्रैफिक सिग्नल लगाने वाली संस्था वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड से काम कराने की अनुमति पुन: कमिश्नर से मांगी गई। इस पर बीते 30 अगस्त को कमिश्नर के यहां से मंजूरी प्राप्त हो गई है। अब आगे की प्रक्रिया शुरू कराते हुए काम कराया जाएगा।
इन जगहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल व सीसी कैमरे
नगर के मुरादगंज तिराहा, पाॅलीटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, चहारसू चौराहा, लाइन बाजार चौराहा, ओलंदगंज चौराहा, जेसीज चौराहा, आंबेडकर चौराहा, सिपाह चौराहा समेत 13 चौराहों व तिराहों को लिया गया है। इन जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल व सीसीटीवी भी लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
ट्रैफिक सिग्नल के लिए पांच माह पहले प्रस्ताव बनाकर कमिश्नर के यहां भेजा गया था। इसके लिए वाराणसी में काम की हुई संस्था वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड से काम कराने की मंजूरी मिली है। सब कुछ ठीक रहा तो आगे की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा।
- अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी।