फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Auto driver's son is district topper in high school and teacher's in intermediate

Jaunpur News: ऑटो चालक का बेटा हाईस्कूल और शिक्षक का इंटर में जिला टॉपर

Fri, 24 Apr 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Auto driver's son is district topper in high school and teacher's in intermediate
तिलकधारी सिंह इंटर कालेज में मेधावियों के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य डा. सत्य प्रकाश सिंह। स्कूल
जौनपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट बृहस्पतिवार को घोषित हुआ। हाईस्कूल में 95.50 फीसदी अंक हासिल कर राजशेखर सिंह जिले में टॉपर रहे। वह बदलापुर क्षेत्र के बनगांव भूमिहार निवासी हैं। उनके पिता रणजीत सिंह मुंबई में ऑटो चालक हैं। जबकि इंटर में 91.40 फीसदी अंक हासिल कर रजनीश श्रीवास्तव पहले स्थान पर रहे, जो खुटहन क्षेत्र के सधनपुर गांव के निवासी हैं और उनके पिता सुधीर श्रीवास्तव उसी स्कूल में वित्त विहीन शिक्षक हैं। हाईस्कूल और इंटर दोनों परीक्षाओं में बेटियों का दबदबा रहा। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद घरों में जश्न जैसा माहौल रहा। हाईस्कूल में प्रथम तीन स्थान पाने वाले मेधावियों में राजशेखर सिंह जेबीआईसीआईपीबी पट्टी बदलापुर 95.50 फीसदी अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहे। उत्कर्ष पटेल मथुरा प्रसाद पटेल हाईस्कूल सुरेरी 95.17 फीसदी अंक के सात दूसरे स्थान पर रहे। जबकि, आदित्य यादव एकेवाईआईसी बटाऊबीर ठकुरीगंज 95 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में रजनीश श्रीवास्तव राम अधार यादव इंटर कॉलेज रसूलपुर ने 91.40 फीसदी अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहे। हिमांगनी यादव ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन ने 90.40 फीसदी अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। अनूप पाल मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर और अलका मिश्रा नागरिक इंटर कॉलेज जंघई संयुक्त रूप से 90.20 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में कुल 77042 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 73536 छात्रा-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 66234 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल का रिजल्ट 90.07 फीसदी रहा। इसी प्रकार इंटर की परीक्षा में 76991 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 73767 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। 54936 परीक्षा बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। कुल 74.47 फीसदी छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि चालू सत्र का रिजल्ट पिछले साल की अपेक्षा बेहतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed