फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Auditorium, park and sports complex to be built on Prasad Tirahe

प्रसाद तिराहे पर बनेगा ऑडिटोरियम, पार्क और स्पोर्ट़स कांप्लेक्स

Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Auditorium, park and sports complex to be built on Prasad Tirahe
जौनपुर। शहर के प्रसाद तिराहे की सूरत भविष्य में बदली नजर आएगी। यहां ऑडिटोरियम, भव्य पार्क और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण होगा। साथ ही हेलीपैड भी बनेगा। जिला प्रशासन ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। करीब चार एकड़ भूमि को आरक्षित कर लिया है। ऑडिटोरियम के लिए साढ़े 17 करोड़ की धनराशि पहले से ही स्वीकृत है। झाड़-झंखाड़ से घिरे इस तिराहे का कायाकल्प होने के बाद लोगों को शहर में प्रवेश करने पर सुखद अहसास होगा।
विज्ञापन

शहर में लंबे समय से ऑडिटोरियम का निर्माण प्रस्तावित है। वर्ष 2016 में ही इसके लिए शासन ने धनराशि स्वीकृत करते हुए पांच करोड़ की पहली किस्त जारी की थी। पहले इसका निर्माण पालीटेक्निक चौराहे के समीप कृषि भवन के ठीक बगल में होना था। सब कुछ तय होने के बाद अचानक दो राजनेताओं के बीच आपसी खींचतान से यह ठंडे बस्ते में चला गया था। अब वहां अस्थाई पशु आश्रय स्थल बना दिया गया है। बाद में ऑडिटोरियम के लिए सिद्दीकपुर स्थित राजकीय आईटीआई की जगह चिह्नित की गई। यहां संचालित आईटीआई को अन्यत्र शिफ्ट करने की मंशा थी, लेकिन आईटीआई प्रबंधन की आपत्ति से इसे खारिज करना पड़ा। अब पचहटिया में प्रसाद तिराहे के सामने की खाली जमीन को संवारने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। यह स्थान अभी अतिक्रमण की चपेट में है। यहां झाड़-झंखाड़ उगे हुए हैं तो अस्थायी आशियानें बना लिए गए हैं। इसे खाली कराकर यहां ऑडिटोरियम के साथ पार्क, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स व अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सीएंडडीएस को इसका जिम्मा सौंपा गया है। जिला प्रशासन ने पूरी कार्ययोजना बनाकर शासन को प्रेषित कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि शीघ्र ही इस पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन

-
डेढ़ एकड़ में बनेगा ऑडिटोरियम
प्रसाद तिराहे के पास नगर पालिका की करीब चार एकड़ भूमि है। इस भूमि में से डेढ़ एकड़ पर ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। अत्याधुनिक सुविधा युक्त यह ऑडिटोरियम साढ़े सात सौ लोगों की क्षमता का होगा। करीब पांच सौ वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर स्थित यह स्थान अभी बदहाल है। अब ऑडिटोरियम बनने से यहां की सुंदरता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पार्क और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से बढ़ेगी सुंदरता
करीब ढाई एकड़ भूमि में से दो एकड़ पर पार्क व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाया जाएगा। पार्क में हरी घास और रंग-बिरंगे फूल होंगे तो स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में विभिन्न खेलों की सुविधा भी होगी। अभी जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में है। शहर से पांच किमी की दूरी होने के कारण लोग वहां नहीं पहुंच पाते हैं। पचहटिया में अलग खेल मैदान होने से इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को सहूलियत होगी। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रनिंग ट्रैक, बैंडमिंटन व वॉलीबाल कोर्ट, ओपेन जिम सहित अन्य खेलों की सुविधा रहेगी। करीब आधा एकड़ भूमि पर हेलीपैड का निर्माण होगा।

-
पचहटिया में प्रसाद तिराहे के पास स्थित चार एकड़ भूमि पर ऑडिटोरियम, पार्क व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। शीघ्र ही इसका निर्माण शुरू कराने की कवायद की जा रही है। -राजकुमार द्विवेदी, सीआरओ व प्रभारी नगरीय निकाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed