फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Atul Subhash Suicide Case mother-in-law and brother-in-law angry after seeing journalists in jaunpur

Atul Subhash Suicide: पत्रकारों को देख अतुल के सास और साला हुए आग बबूला, बोले- इस तरह करेंगे तो गलत हो जाएगा

Wed, 11 Dec 2024 04:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 11 Dec 2024 04:44 PM IST
सार

Atul Subhash News: बंगलूरू में खुदकुशी करने वाले अतुल सुभाष की जौनपुर स्थित ससुराल में बुधवार को पत्रकार पूछताछ करने पहुंचे। इस दौरान अतुल के ससुराल वाले आक्रोशित हो गए। कहा कि वे तब तक बातचीत नहीं करेंगे जब तक वकील और पुलिस नहीं आएंगे।

विज्ञापन
Atul Subhash Suicide Case mother-in-law and brother-in-law angry after seeing journalists in jaunpur
पत्रकारों पर नाराजगी जताते अतुल का साला और सास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू में एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की खुदकुशी का मामला पूरे देश में सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। मामला उजागर होने के साथ ही उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित अतुल के ससुराल में बुधवार की सुबह मीडिया कर्मियों का जमावड़ा हो गया। इस दौरान अतुल की सास और साले लोगों को देख कर आग बबूला हो उठे। 

विज्ञापन


अतुल सुभाष की सास और साले ने मीडिया कर्मियों से कहा कि हम खुद आकर बात करेंगे, इस तरह आप लोग करेंगे तो गलत हो जाएगा। हम बात नहीं करेंगे, जब तक हमारे वकील नहीं आएंगे। बात होगी लेकिन सबके सामने होगी। 
विज्ञापन


मीडिया कर्मी बोलते रहे कि एक मिनट आ जाइए और सुन लीजिए। इस पर अतुल के साले ने कहा- जब पुलिस और वकील आएंगे तभी सबके सामने बात होगी। इस दौरान अतुल की सास ने भी मीडिया कर्मियों को हिदायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में सोमवार को एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या कर ली, उन्होंने 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें जौनपुर निवासी अपनी पत्नी, उसके परिवार के सदस्यों और एक न्यायाधीश पर 'आत्महत्या के लिए स्पष्ट रूप से उकसाने, उत्पीड़न, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार' का आरोप लगाया है।  

इसे भी पढ़ें; 23 पेज का सुसाइड नोट, एक घंटे का वीडियो संदेश, आखिर इंजीनियर ने क्यों की खुदकुशी?    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed