फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ATM line to the routine

एटीएम पर लाइन लगाना दिनचर्या

Sun, 11 Dec 2016 01:29 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 11 Dec 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
ATM line to the routine
शनिवार को नगर में एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसा निकालने के लिए लगी भीड़। 
महीने भर से रोज-रोज बैंकों पर लाइन लगाना अब लोगों की दिनचर्या में शुमार हो चुका है। तमाम घरों में रात में ही तय हो जाता है कि सुबह बैंक या एटीएम पर लाइन लगाने किसे जाना है। नोटबंदी के महीने भर बाद भी बैंक और एटीएम का खजाना खाली है। खाते में पैसे की कमी नहीं फिर भी लोग अपनी जरूरतें समय से पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों बैंकों पर भारी भीड़ देख हर कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा कि कि इस भीड़ में जाकर लाइन में खड़े हों। कड़ाके की इस ठंड में भूखे, प्यासे घंटों लाइन में लगने के बाद भी इस बात की कोई गारंटी नहीं कि शाम तक उन्हें पैसा मिल भी जाएगा। फिर भी इस उम्मीद में लोग घंटों लाइन में लग रहे हैं।
विज्ञापन


 करंजाकला ब्लाक के खरौना गांव निवासी राम आसरे सिंह कहते हैं कि वह मकान बनवा रहे हैं। सामग्री तो उधार  भी मिल जा रही पर जो कारीगर और लेबर काम कर रहे उन्हें रोज पैसे देने होते हैं। इकट्ठा पैसा मिल नहीं पा रही है। खाता उनके नाम से है पर अवस्था अधिक होने के कारण ठंड में वह खुद लाइन लगाने नहीं जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा, भतीजा या भाई जाकर पहले लाइन लगाते हैं और जब काउंटर के करीब पहुंचते हैं तो वे फोन कर के बुलाते ंहैं। ऐसे में शाम को ही घर में तय हो जाता है कि अगले दिन सुबह कौन जाएगा लाइन लगाने। पिछले 20 दिनों से ऐेसा ही कर रहे हैं। कई दफा ऐसा भी हुआ है कि  घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी पैसा नहीं मिला और खाली हाथ घर लौटना पड़ा।

बदलापुर के त्रिभुवनलाल श्रीवास्तव के परिवार में भी कुछ ऐसी प्लानिंग की जाती है। वह कहते हैं कि हजार पांच सौ के जो भी नोट घर की जरूरत के लिए रखे थे सब बैंक में जमा कर दिया। पिता और माता दोनों की तबीयत खराब रहती है। माता जी की दवा मुंबई से तो पिता की पीजीआई से चल रही है।


ऐसी कंडीशन में लाख पचास हजार रुपये घर में रहना जरूरी है। अब कभी दो हजार तो कभी वह भी नहीं मिल पाता है। नोटबंदी के बाद से बैंक और एटीएम पर लाइन लगाना जिंदगी का अहम हिस्सा बनकर रह गया है। यह इतना कठिन काम है कि परिवार का कोई एक सदस्य अकेले पूरा ही नहीं कर सकता, इसलिए सबका टाइमटेबल बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed