फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Atala Mosque: Debate for Amin's security

अटाला मस्जिद : अमीन की सुरक्षा के लिए हुई बहस

Wed, 11 Dec 2024 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Atala Mosque: Debate for Amin's security
सिविल जज जूनियर डिवीजन सुधा शर्मा की अदालत में मंगलवार को अटाला मस्जिद प्रकरण में स्वराज वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष वादी संतोष मिश्रा के अधिवक्ता ने पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र पर बहस की।
विज्ञापन

कहा कि अमीन को विवादित स्थल का निरीक्षण, उनकी रिपोर्ट व नक्शा तैयार करने के लिए सुरक्षा प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया जाए। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 16 दिसंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

वादी संतोष कुमार मिश्रा की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था कि विवादित स्थल के निरीक्षण के लिए अमीन रामस्वरात मिश्रा मौके पर पहुंचे थे।
जहां प्रतिवादी मिले और विवादित इमारत के सभी दरवाजे अंदर से बंद कर दिए, जिससे अमीन इमारत के चारों तरफ निरीक्षण करके लौट आए और कोर्ट में रिपोर्ट पेश कर सुरक्षा बल मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वादी ने कोर्ट से मांग की कि निरीक्षण के लिए अमीन को सुरक्षा बल प्रदान करने के लिए पुलिस अधीक्षक जौनपुर को पत्र लिखकर निर्देशित किया जाए, जिससे कोर्ट के आदेश का अनुपालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed