फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   At a meeting of the BJP donations uproar

भाजपा की बैठक में चंदे को लेकर हंगामा

Tue, 28 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 28 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
At a meeting of the BJP donations uproar
टीडी कालेज में भाजपा के सम्मेलन को लेकर भूमि पूजन करते क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर और महेश चंद्र श्रीवास्तव।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दो जुलाई के कार्यक्रम को देखते हुए शहर के एक होटल में सोमवार को बुलाई गई बैठक में चंदे के मामले को लेकर जमकर शोरशराबा हुआ।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने पार्टी जिलाध्यक्ष पर बलिया और इलाहाबाद में गत दिनों हुई रैली के नाम पर खर्चे का हिसाब नहीं देने का आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग की। यहीं नही सपा से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने आए एक नेता हंगामा देखकर वापस हो लिए।
विज्ञापन
उन्हें एक सांसद ने भाजपा ज्वाइन कराने के लिए बुलाया था। भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन दो जुलाई को टीडी कालेज के मैदान में होना है। इसकी तैयारी को लेकर काशी प्रांत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर की मौजूदगी में जैसे ही बैठक शुरू हुई, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने चंदे की बात शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रसीद छपकर आ गई है, सभी को सहयोग करना है। वैसे उन्हें संगठन मंत्री ने इसके लिए रोका, जैसे ही संगठन मंत्री बैठक से कुछ देर के लिए बाहर गए हंगामा शुरू हो गया।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव, ईश्वर देव सिंह, रघुराज सिंह, दिनेश सिंह बब्बू सरीखे नेता इलाहाबाद और बलिया रैली में खर्चे का हिसाब जिलाध्यक्ष से मांगने लगे। कहा कि जिलाध्यक्ष चंदे का हिसाब दें या पद से इस्तीफा दें। हंगामा कर रहे नेताओं ने आरोप लगाया कि दूसरे दल से आए लोगों को संगठन खास महत्व दे रहा है। जबकि दल के वरिष्ठ लोगों की उपेक्षा की जा रही है। इनके अलावा कई नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या की साजिश रचने वाले सपा नेता को भाजपा ज्वाइन करने के लिए आज क्यों बुलाया गया है। इतना कहते ही नेता तो सरक लिए लेकिन हंगामा का दौर थमा नहीं। नेताओं ने कहा कि पहले खर्चे का हिसाब दिया जाए उसके बाद चंदे की बात की जाए। उधर, टीडी कालेज के मैदान पर दो जुलाई को होने वाले भाजपा काशी प्रांत के सम्मेलन के लिए भूमि पूजन किया गया। क्षेत्रीय महामंत्री रत्नाकर, महेंद्र चंद्र श्रीवास्तव, जिला प्रभारी विभूति नारायण राय, रामचंद्र मिश्र, व्यवस्था प्रमुख प्रकाश चंद्र यादव, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन कर भूमि पूजा की। संगठन मंत्री रत्नाकर ने कहा कि सम्मेलन मेंे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश प्रभारी ओपी माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, विधान परिषद सदस्य बूथ कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करेंगे।
सिद्धार्थ उपवन में सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की। जिले के सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी के वरिष्ट कार्यकर्ता थे। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, सांसद केपी सिंह, विधायक सीमा द्विवेदी समेत अन्य कार्यक र्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed