फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Asha workers protested at the hospital for their demands including honorarium.

Jaunpur News: मानदेय सहित अन्य मांगों के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में किया प्रदर्शन

Sun, 09 Nov 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Asha workers protested at the hospital for their demands including honorarium.
सुजानगंज। मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो मानदेय मिलता है उससे खर्च नहीं चलता है।
विज्ञापन

समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। आशा बहू कल्याण सेवा समिति के बैनर तले शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रांतीय अध्यक्ष सीमा द्विवेदी एवं जिला अध्यक्ष सुषमा मौर्य के नेतृत्व में क्षेत्र की आशा बहुओं ने प्रदर्शन कर अपनी मांग को रखा। आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समय से मानदेय नहीं मिलता है, इसके कारण दिक्कत का सामना करना पड़ता है। प्रांतीय अध्यक्ष सीमा द्विवेदी ने कहा कि हम सभी आशा बहुएं अपनी मांगों को लेकर सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन

जब सरकार के सभी कार्यों को समय से पूरा किया जा रहा है तो, हमारी मांगें पूरी होनी चाहिए। सरकार मानदेय को बढ़ाए और उसका समय से भुगतान करे। जिला अध्यक्ष सुषमा मौर्य ने कहा कि जब तक हमारी मांग सरकार पूरा नहीं करेगी तब तक हम कार्य का बहिष्कार करेंगे। यह सरकार सिर्फ आश्वासन ही दे रही है। हमारी मांगों को नजर अंदाज कर रही है। जिला प्रशासन को संबोधित ज्ञापन अधीक्षक डा. सुनील कुमार पाण्डेय को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed