{"_id":"690f91cda55fcaf5280e6a94","slug":"asha-workers-protested-at-the-hospital-for-their-demands-including-honorarium-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-143978-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: महिला आईटीआई भवनों का निर्माण अंतिम चरण में, मिला 90 लाख का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: महिला आईटीआई भवनों का निर्माण अंतिम चरण में, मिला 90 लाख का बजट
विज्ञापन
जौनपुर। सिद्दीकपुर में राजकीय महिला आईटीआई के छह ट्रेड भवन का निर्माण बजट के अभाव में रुका हुआ था। शासन से 90 लाख का बजट मिलने के बाद यह अंतिम चरण में चल रहा है। जिससे जल्द ही पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की तरफ से पीएम जन विकास कार्यक्रम के तहत अगस्त 2021 में राजकीय महिला आईटीआई का प्रस्ताव भेजा गया था। अगस्त 2022 से निर्माण कराया जा रहा है। जिसे नवंबर 2024 तक पूरा करना था। इसमें निर्माण कार्य व उपकरण में कुल 11.78 करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। निर्माण कार्य पर करीब 6.89 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसमें प्रथम किस्त के तौर पर पांच करोड़ 89 लाख का बजट मिल चुका था और फिनशिंग का काम बाकी था। समय सीमा बीतने के बाद शासन से बजट मिलने के बाद काम अंतिम चरण में है। पूरा काम होने के बाद जांच कमेटी से जांच कराई जाएगी, उसके बाद उसको हैंडओवर लिया जाएगा।
.....................................................
इन ट्रेड़ों का किया जाना हैं संचालन :-
पीएम जन विकास कार्यक्रम के तहत राजकीय महिला आईटीआई में इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन, बेसिक कैसमेटोलॉजी, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, कम्प्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), फिजियोथेरेपी टेक्निशियन, रेडियोलॉजी टेक्निशियन का ट्रेड है। जिसका ही यहां पर संचालन होना हैं।
विज्ञापन
......................................................
राजकीय महिला आईटीआई को सिद्दीकपुर स्थित आईटीआई परिसर में बनवाया जा रहा है। बजट के चलते भवन निर्माण रूका हुआ था, 90 लाख रुपये मिलते ही काम अंतिम चरण में चल रहा है। जल्द ही इसकी जांच होने के बाद इसको हैंडओवर लिया जाएगा। -अनीता कुमारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।