फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Asha Kinnar became the Prime after winning by 860 votes

860 मतों से जीत कर प्रधान बनीं आशा किन्नर........

Tue, 04 May 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Asha Kinnar became the Prime after winning by 860 votes
जौनपुर। मछलीशहर ब्लाक के सांसद आदर्श गांव करियांव गांव की जनता ने आशा किन्नर पर भरोसा जताया है। पंचायत चुनाव में उन्हें सर्वाधिक वोट देकर प्रधान चुना है। इस गांव से भोजपुरी फिल्म निर्माता पिंटू सिंह भी मैदान में थे, लेकिन जनता ने आशा किन्नर को वोट देकर 860 वोटों के बड़े अंतर से जीत दिलाई।
विज्ञापन

करियांव गांव मछलीशहर ब्लाक की बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक है। यहां प्रधान पद पर कई दिग्गजों ने भाग्य आजमाया था। लड़ाई में आशा किन्नर और फिल्म निर्माता पिंटू सिंह के उतरने से चुनाव रोचक हो गया था। पिंटू सिंह के समर्थन में कई भोजपुरी कलाकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से वोट देने की अपील की थी, जबकि आशा किन्नर जनता से जुड़कर वोट मांगने में लगी रहीं। जनता ने आशा किन्नर को अपना समर्थन दिया है। उन्हें 1380 वोट प्राप्त हुए। दूसरे नंबर रहे महेंद्र सिंह को 520, मुकीम को 512, चंदन को 292, रमेश सरोज को 162 और फिल्म निर्माता पिंटू को 90 वोट मिले। आशा वर्ष 2015 के चुनाव में भी मैदान में थीं, लेकिन उन्हें शिकस्त खानी पड़ी थी। जीत के बाद आशा ने कहा कि गांव में जन सुविधाओं की बेहतरी और विकास के मामले में आदर्श बनाने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed