फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   As soon as Shreemurlyadhar was born at 12 midnight, songs of celebration were sung throughout the house

Jaunpur News: रात 12 बजे श्रीमुरलीधर का जन्म होते ही घर-आंगन गाए गए सोहर

Sat, 05 Sep 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
As soon as Shreemurlyadhar was born at 12 midnight, songs of celebration were sung throughout the house
सिंगरामऊ, क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी
जौनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। शहर से गांव तक के मंदिरों को सजाया गया था। रात के 12 बजते ही श्रीमुरलीधर का जन्म होते ही घर-आंगन और मंदिरों में सोहर गाए गए। पुलिस लाइन और करागार में भी जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। मंदिर में भजन कीर्तन और सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन हुआ। मंदिरों में श्रीवैभव की झांकी सजाई गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पुलिस लाइन में एसपी कुंवर अनुपम सिंह की अध्यक्षता में जन्माष्टमी मनाई गई। देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण की झांकी देखने के लिए भक्तों की भीड़ रही। सिकरारा, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर, जंघई, महराजगंज, तेजीबाजार, गौराबादशाहपुर, जलालपुर, सरकोनी, जफराबाद, करंजाकला, चंदवक, नेवढ़िया आदि क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी मनाई गई।
विज्ञापन

शीतला चौकियां धाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम


शीतला चौकियां धाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। मंदिरों को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया था। मां शीतला मंदिर के मुख्य दरबार को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया गया था। जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहीं। रात्रि जन्मोत्सव के बाद सत्यनारायण मंदिर में मंगल सोहर गीत गाए गए। मां शीतला मंदिर के साथ ही काल भैरव मंदिर, काली मां मंदिर, शीतला चौकिया चौराहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित धाम के समस्त दैवी स्थलों पर जन्माष्टमी मनाई गई।
विज्ञापन

कजरी महामुकाबला में शाम तक गूंजे लोकगीत
मड़ियाहूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर शुक्रवार की शाम को भंडारिया टोला स्थित प्राचीन चौरा माता मंदिर परिसर में विराट कजरी महामुकाबले का आयोजन किया गया। भदोही की कजरी गायिका प्रियंका बागी और मड़ियाहूं के गायक बृजेश यादव ने प्रस्तुतियों से श्रोताओं को बांधे रखा। कलाकारों ने कजरी के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग पर आधारित सोहर और मिर्जापुर की प्रसिद्ध कजरी शैली के लोकगीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी कोतवाली में जन्मोत्सव का आयोजन

केराकत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों और विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए। इनमें भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। चंदवक थाना, गौराबादशाहपुर थाना, जलालपुर थाना व केराकत कोतवाली परिसर में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। सरकी, देवकली, पेसारा, मुफ्तीगंज, थानागद्दी, चंदवक और जयगोपालगंज समेत क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और गांवों में भी जन्माष्टमी की धूम रही।

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
बदलापुर। गौरीशंकर धाम चंदापुर, राम जानकी मंदिर घनश्यामपुर, बजरंगबली मंदिर बटाऊबीर, पंच देव मंदिर में भजन कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कोतवाली को झालर से सजाया गया। जहां दिन भर पूजा-पाठ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा तो पूरे दिन जन्मोत्सव की धूम मची रही।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article