{"_id":"61c4bf7cdca3a87f272ba378","slug":"arrested-for-giving-news-of-bombing-pm-narendra-modi-jaunpur-news-vns629614156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम नरेंद्र मोदी को बम से उड़ाने की खबर देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम नरेंद्र मोदी को बम से उड़ाने की खबर देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की वाराणसी में आयोजित जनसभा के दौरान बम धमाके की झूठी सूचना देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
भदखिन गांव निवासी लक्ष्मीकांत दुबे (47) ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचना दी कि वाराणसी में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान दो व्यक्ति धमाके करेंगे। इस सूचना के बाद पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए। तत्काल सभा स्थल पर सुरक्षा प्रबंध कड़े किए गए और मोबाइल नंबर को ट्रेस करना शुरू किया। शाम को जैसे ही आरोपी का पता चला भदखिन गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ग्रामीण व क्षेत्रीय लोगों को मामले की जानकारी हुई।
कुछ महीने पहले इसी युवक ने रामपुर-कठवतिया मार्ग न बनाए जाने पर सुरेरी थाने को भी उड़ाने की धमकी दी थी। धमकी भरा पत्र भी थाने के द्वार पर चस्पा किया था। तब भी पुलिस ने कुछ दिनों बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में वह जमानत पर छोड़ दिया गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेरी राज नारायण चौरसिया ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। जिससे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।