फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Arrested for giving false information about bike, mobile robbery

बाइक, मोबाइल लूट की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Arrested for giving false information about bike, mobile robbery
बाइक और मोबाइल के लूट की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की रात्रि एक व्यक्ति ने मारपीट कर बाइक व मोबाइल लूटने की फर्जी सूचना पुलिस को दिया। लूट की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया।
विज्ञापन

चार घंटे हलकान रही पुलिस ने लूट की फर्जी सूचना देने वाले आरोपी की निशान देही पर बाइक व मोबाइल बरामद कर कुछ ही देर में घटना का खुलासा कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। फर्जी सूचना देने वाले आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गस्त पर निकला था। तभी थाना क्षेत्र के मलिकानपुर निवासी युवक नीरज उपाध्याय ने फोन पर सूचना दिया कि लखनीपुर गांव के समीप बदमाशों ने ईंट से मारकर घायल कर जेब से रुपये, बाइक व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। एसओ ओम ने बताया कि उपनिरीक्षक महेश कुमार सिंह व हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां सिर में चोट देख घायल को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया गया। पुलिस पूछताछ में शिकायतकर्ता अपनी ही बात में उलझता गया। कड़ाई से पूछताछ करते ही आरोपी ने सच्चाई कुबूल करते हुए सिकरारा थाने के बरगुदर पुल के पास झाड़ी में छिपाई गई बाइक बरामद करा लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया की कई लोगों से पैसा उधार ले चुका हूं। लोग लोग अपना पैसा मांगते हैं। नीरज ने दिए गए कर्ज को मांगने वालों को फंसाने के लिए लूट की फर्जी कहानी गढ़ी। पुलिस ने फर्जी सूचना देने के आरोप में युवक को को बाइक गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed