फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Army man's mother threatened, FIR lodged

Jaunpur News: सैन्यकर्मी की मां को दी धमकी, प्राथमिकी

Tue, 10 Feb 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Army man's mother threatened, FIR lodged
चंदवक। थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में कुछ मनबढ़ों ने सैन्यकर्मी की मां को असलहा दिखाकर धमकी दी एवं गाली गलौज की। सैन्यकर्मी की मां ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


रामगढ़ गांव निवासी अमित मिश्रा भारतीय थल सेना में पिछले लगभग 23 वर्ष से सेवारत हैं। वह इस समय लद्दाख में चीन बॉर्डर पर तैनात हैं। उनकी मां आशा मिश्रा ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। बेटा सैन्यकर्मी है। घर पर वह अकेली रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी संजय पांडेय व अवधेश पांडेय उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को आरोपी अपने परिवार के साथ उनके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर संजय पांडेय ने असलहा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। रविवार को मामले की शिकायत सोशल मीडिया के जरिये पुलिस अधीक्षक से करने के बाद चंदवक पुलिस ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed