फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Argh to Sun today

छठ पूजा के लिए सज गए घाट, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज

Thu, 19 Nov 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Argh to Sun today
छठ पर्व की पूर्व संध्या पर सब्जी मंडी में पूजा के लिए फलों की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लोकआस्था के महापर्व छठ की तैयारी पूरी हो गई है। महापर्व के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को व्रती महिलाओं ने खरना पूजा की। घाटों के किनारे पहुंचकर पूजा के लिए वेदी बनाई। इसी वेदी पर वह शुक्रवार को पूजन करेंगी। अस्ताचलगामी सूर्य को छठ व्रत का पहला अर्घ्य देंगी। नदी-तालाब के तटों की साफ-सफाई का कार्य जोरों पर रहा। इस बार तमाम महिलाएं घरों में ही कृत्रिम कुंड बनाकर पूजन करेंगी।
विज्ञापन

चार दिवसीय छठ व्रत की शुरुआत बुधवार को नहाय खाय से ही हो गई थी। पहले दिन महिलाओं ने व्रत का संकल्प लेते हुए पूजन किया और चावल के साथ लौकी की सब्जी खाई। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को खरना पूजा हुआ। दिन भर व्रत के बाद महिलाएं घाटों के किनारे पहुंची। यहां पूजा के लिए वेदी बनाया और फिर घर लौटकर गुड़ की खीर और पूड़ी के प्रसाद का सेवन किया। बाजारों में छठ पूजा की खरीदारी भी जोरों पर है। शहर के ओलंदगंज, नखास, सद्भावना रोड, कोतवाली, सब्जी मंडी आदि इलाकों में सजी छठ पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ लगी रही। सूप, दौरी, गन्ना और मौसमी फलों की खूब खरीदारी हुई। मांग अधिक होने से फलों के भाव में भी तेजी रही। उधर, शहर के गोपी घाट, हनुमानघाट, प्रतिमा विसर्जन घाट, केरारवीर घाट, अचला घाट आदि स्थानों पर छठ पूजा के लिए स्वयं सेवी समितियों की ओर से पंडाल लगाए जा रहे हैं। समिति के सदस्य पूजन में आने वाले लोगों की मदद करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सद्भावना पुल के निकट बने घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका के ईओ संतोष मिश्रा को निर्देश दिया कि सभी तैयारी शीघ्र पूरी कर लें। नदी के किनारे तरफ बैरिकेडिंग और साफ-सफाई कराई जाए। सभी घाटों पर एलईडी बल्ब लगाया जाए। पुल के सभी बिजली के पोल पर भी विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पूजा के दिन किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। सीओ सिटी रणविजय सिंह को निर्देश दिया कि पूजा के समय पर्याप्त पुलिस व्यवस्था मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर घाट पर होगी महिला पुलिस, गोताखोर भी रहेंगे मुस्तैद
जौनपुर। छठ पूजा पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी घाटों पर महिला पुलिस सादे वर्दी में भी तैनात रहेंगी। इसके अलावा गोताखोरों को भी मुस्तैद किया गया है, ताकि वह किसी अप्रिय स्थिति में तत्काल मदद पहुंचा सकें। उन्हें अलग से जैकेट भी दिया जा रहा है, जिससे उनकी पहचान की जा सके। नाव के माध्यम से भी नदी में सुरक्षा टीम गश्त करती रहेगी। सीओ सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि घाट को जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेट्स लगाए जाएंगे, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा।

---
गूंजने लगे छठ गीत
छठ पूजा को लेकर हर तरफ उल्लास नजर आ रहा है। घर से लेकर बाजार तक त्योहारी माहौल में डूबा हुआ है। छठ पूजा के गीत भी वातावरण में गूंजने लगे हैं। जिन घरों में पूजा हो रही है वहां तो विशेष तैयारी चल ही रही है, आसपास के लोग भी पूजन में हाथ बंटाने के लिए उत्साहित है।
---
आज ऐसे रहेगा रुट डायवर्जन:::
* कोतवाली चौराहा से कोई भी वाहन चहारसू की तरफ नहीं जाएगा।
* चहारसू से शाहीपुल की तरफ कोई वाहन नहीं जाएंगे।
* अशोक टाकिज तिराहा से कोई वाहन सद्भावना व चहारसू की तरफ नहीं जाएगा।
* मछलीशहर पडाव से ओलंदगंज की तरफ भी वाहनों का प्रवेश वर्चित रहेगा।
* नखास की तरफ से भी वाहनों को सद्भावना की ओर जाने पर पाबंदी रहेगी।
* इन सभी स्थानों से वृद्ध, बीमार व व्रती महिलाओं को घाट तक ले जाने के लिए ई-रिक्शा का प्रबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed