फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ANM dies in road accident, case against unknown driver

Jaunpur News: सड़क हादसे में एएनएम की मौत, अज्ञात चालक पर मुकदमा

Sun, 01 Dec 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
ANM dies in road accident, case against unknown driver
सिंगरामऊ थानाक्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन




बेलावा गांव निवासी सरोज देवी (37) चांदा में एएनएम के पद पर तैनात थीं। शनिवार की शाम को वहां से बाइक से भूपतपट्टी निवासी अपने रिश्तेदार गोलू के साथ वापस घर जा रही थीं। मिश्रौली के पास हाईवे पर दो ट्रकों को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ने से सरोज गिर गई। उसी समय बगल से गुजर रही ट्रक महिला को रौंदते हुए निकल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पीएचसी सिंगरामऊ भेजा। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed