फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ankit in 92 kg and Neha topped in 68 kg weight category

92 किलो में अंकित और 68 किलो भारवर्ग में नेहा अव्वल

Thu, 16 Dec 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ankit in 92 kg and Neha topped in 68 kg weight category
पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित एकलव्य स्टेडियम में अंतर महाविद्यालयीय कुश्ती (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह सम्पन्न हुई। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने महिला पहलवानों को हाथ मिलाकर कुश्ती प्रारम्भ कराया। विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में अन्तर महाविद्यालयीय कुश्ती फ्रीस्टाइल (पुरुष) प्रतियोगिता में डीसीएसके मऊ के बलराम यादव ने 57 किलो भार वर्ग में, शैलेष महाविद्यालय गाजीपुर के सिकन्दर सोनकर ने 61 किलो भार वर्ग में, शैलेष महाविद्यालय गाजीपुर के अशोक कुमार ने 65 किलो भार वर्ग में, रामअशाीष आदर्श महाविद्यालय गाजीपुर के मुलायम यादव ने 70 किलो भार वर्ग में, पुरुषोत्तम महाविद्यालय मऊं के विशाल यादव ने 74 किलो भार वर्ग में, शैलेश यादव महाविद्यालय गाजीपुर के संदीप ने 79 किलो भार वर्ग में, हरिवंश द्वारिका महाविद्यालय मऊं के मंजीत सिंह ने 86 किलो भारवर्ग में, मलिकपुरा महाविद्यालय गाजीपुर के अंकित यादव ने 92 किलो भारवर्ग में, कृष्ण सुदामा महाविद्यालय, गाजीपुर के पियुश यादव ने 97 किलोभार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कुश्ती महिला प्रतियोगिता में काशी चन्द्रदेव पीजी कालेज आजमगढ़ की साबरमती मौर्या ने 55 किलो भार वर्ग में, डॉ. भीम राव अम्बेडकर महा विद्यालय जौनपुर की रीशू नागर ने 59 किलो भार वर्ग में, सूर्यबली यादव महाविद्यालय, देवकली जौनपुर की प्रीति ने 62 किलो भार वर्ग में, काशी चन्द्रदेव पीजी कालेज आजमगढ़ की सेजल मौर्या ने 65 किलोभार वर्ग में, यहीं की नेहा यादव ने 68 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रामअशाीष आदर्श महाविद्यालय, गाजीपुर ने प्रथम स्थान एवं शैलेश महाविद्यालय गाजीपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में राम कुमार सिंह, लालजी यादव, वेद प्रकाश यादव, रोशन लाल, राजेश शर्मा, कमलेश यादव, अशोक सोनकर निर्णायक की भूमिका निभाई। संयुक्त सचिव, खेलकूद परिषद डॉ. विजय प्रताप तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed