फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Animal killers ran away leaving one and a half quintals of meat

डेढ़ क्विंटल मांस छोड़ भागे पशु हत्यारे

Fri, 28 Jan 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Animal killers ran away leaving one and a half quintals of meat
खुटहन। तिघरा बाजार के बगल स्थित एक बाग में मंगलवार की रात पशु वध की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख पशु हत्यारे फरार हो गए। पुलिस ने दो पशु और डेढ़ क्विंटल मांस मौके से बरामद किया है। उसे नहर के किनारे मिट्टी खोद गड्ढे में ढंक दिया गया। दोनों पशुओं को पशुशाला में भेज दिया गया।
विज्ञापन

खुटहन गांव निवासी विहिप के मंडल अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान गुप्ता और बजरंग दल संयोजक बृजेश दुबे रात में बाइक से किसी काम के लिए गौसपुर बाजार जा रहे थे। तिघरा स्थित स्कूल पार करते समय उन्हें पशुओं के होंकाड़ने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखे तो कई लोग पशु पर धारदार हथियार से वार करते दिखे। इसकी जानकारी पुलिस को दिए गए। सूचना पर पूरे दल बल के साथ मौके पर प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दुबे पहुंच गए, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही हत्यारे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। विहिप के अध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता ने एक नामजद सहित छह के खिलाफ तहरीर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की कोबरा टीम की मिलीभगत से बेधड़क पशु वध की जा रही है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed