फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anil Modanwal became president and devoted general minister

अनिल मोदनवाल अध्यक्ष व अर्पित बने महामंत्री

Sun, 16 Aug 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Anil Modanwal became president and devoted general minister
जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल की शाहगंज इकाई के नए पदाधिकारी। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में हुई बैठक में शाहगंज इकाई का गठन किया गया। अनिल मोदनवाल तहसील अध्यक्ष और अर्पित जायसवाल महामंत्री चुने गए। नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, नगर महामंत्री सौरव सेठ और नगर उपाध्यक्ष दिवाकर मिश्रा बनाए गए।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। जिला महामंत्री रवि मिगलानी ने संगठन की महत्व को बताया। जौनपुर नगर के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने व्यापार मंडल की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पदाधिकारियों को दायित्व बोध व कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। नई टीम को नई ऊर्जा के साथ काम करने को प्रेरित किया। युवा जिला अध्यक्ष व युवा प्रदेश संगठन मंत्री संतोष अग्रहरी ने शाहगंज तहसील की सभी बाजारों को संगठित करने और नगर के सभी व्यापारियों को जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता व नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरी ने संयुक्त रुप से कोष की महत्ता पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर संजीव जायसवाल, दीपक जायसवाल, अनिल वर्मा, अविनाश जायसवाल, आनंद कुमार साहू आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री रवि मिगलानी ने किया। आभार युवा जिला महामंत्री राकेश जायसवाल ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed