फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry young man hanged himself due to family feud

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 06 Jun 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Angry young man hanged himself due to family feud
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के हमाम दरवाजा मोहल्ले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे उसका शव घर के तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह माना जा रहा है।
विज्ञापन

हमाम दरवाजा मोहल्ला निवासी गणेश देववंशी 30 शहर में कोतवाली के निकट एक कारोबारी के यहां रोल्ड गोल्ड की ज्वेलरी बनाने का काम करता था। शनिवार को वह काम पर नहीं गया था। वह शनिवार को घर पर मौजूद था। परिजनों के मुताबिक वह में ही था। दिन में11 बजे मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में गया। काफी देर बाद वह बाहर नहीं निकला । किसी ने कमरे में जाकर देखा तो बेड पर कुर्सी रखकर उसने पंखे के सहारे फांसी लगा ली थी। शोर मचा तो भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पंचानामा कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसकी पत्नी लॉक़डाउन के पहले से ही अपनी एक वर्ष की बेटी के साथ मायके में है। सुबह दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। उसने किस वजह से फांसी लगाई इसकी जानकारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed