{"_id":"61632e628ebc3e25e07bd0d6","slug":"angry-villagers-protest-due-to-waterlogging-jaunpur-news-vns616579839","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
पसेवां-मई घाट मार्ग पर देवकली स्थित मां दुर्गा मंदिर के सामने सड़क पर जलभराव होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था कर सड़क की मरम्मत की मांग की। मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।
ग्रामीणों का कहना था कि देवकली-पसेवां-मई घाट मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर स्थित देवकली में मां दुर्गा का मंदिर है। शारदीय नवरात्र का पर्व चल रहा रहा है। इस समय मंदिर दर्शन पूजन करने श्रद्धालु जा रहे हैं, लेकिन मंदिर के सामने स्थित सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे श्रद्धालुओं को इसी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। इससे श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि बीते अगस्त माह में डीएम मनीष कुमार वर्मा विभागीय अधिकारियों के साथ पसेवा-मई घाट स्थित निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने आए हुए थे। उस दौरान उन्होंने सड़क की दयनीय दशा देखकर पीडब्ल्यूडी को तत्काल मार्ग की मरम्मत कराने का निर्देश दिया था, इसके बावजूद अब तक सड़क जस की तस है। ग्रामीणों ने जल निकासी की व्यवस्था कर शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अमरेश चौहान, अखिलेश यादव, संतोष यादव, मुकेश सरोज, नरायन सरोज, अलका यादव, अवध बिहारी, हौसिला देवी, सुशीला देवी, सुरसत्ती देवी, पूनम सरोज, डा. किरन कुमारी, बैजनाथ यादव, रोहित यादव आदि शामिल रहे।