{"_id":"67dbfdbe58dcb93f2a0ccd0d","slug":"angry-traders-held-a-meeting-due-to-no-action-being-taken-against-si-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News : एसआई पर कार्रवाई न होने से नाराज़ व्यापारियों ने की बैठक, 72 घंटे का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News : एसआई पर कार्रवाई न होने से नाराज़ व्यापारियों ने की बैठक, 72 घंटे का अल्टीमेटम
Thu, 20 Mar 2025 05:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 20 Mar 2025 05:06 PM IST
सार
सर्ववैश्य समाज की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस दौरान व्यापारियों ने उपनिरीक्षक द्वारा व्यापारी युवकों की पिटाई पर रोष प्रकट किया और कार्रवाई की मांग करते हुए 72 घंटे का समय दिया कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध प्रबल होगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते व्यापारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगराबादशाहपुर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को व्यापार मंडल व सर्ववैश्य समाज की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर के सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहें। बैठक में होली के दिन थाना मुंगराबादशाहपुर में तैनात उपनिरीक्षक मनोज सिंह के द्वारा व्यापारी युवकों की पीटाई की गई थी।
विज्ञापन
शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई न होने से नाराज़ व्यापारियों ने जमकर नारेबाज़ी की और पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी यदि उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापार मंडल सड़क पर उतरने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
बैठक में पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू,व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता, महामंत्री शिव कुमार लल्ला, सर्ववैश्य समाज सलाहकार आलोक कुमार गुप्ता पिंटू,इंजी उमाशंकर गुप्ता, राजबहादुरचौरसिया, निशु केसरी, विश्वनाथ जायसवाल, बैजनाथ साहू, योगेश जायसवाल व प्रताप चंद मोदनवाल आदि व्यापारियों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा।
विज्ञापन
72 घंटे के भीतर यदि उपनिरीक्षक मनोज सिंह के ऊपर पुलिस प्रशासन द्वारा कारवाई नहीं की गई तो हम सभी व्यापारी हाथों में काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतरने के लिए बांध होंगे जिसकी सारी ज़िम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर सभासद सूर्य लाल जायसवाल, देवी प्रसाद गुड्डू, वरुण गुप्ता, दीपू मोदनवाल,आशीष ऊमरवैश्य, रंजीत भोजवाल, धर्मेंद्र ऊमरवैश्य, सतीश साहू, गुलाब मोदनवाल, रवि भोजवाल, शिवम विद्यार्थी, आदर्श दुबे रुद्रा, अभिनव ओझा, अरविंद साहू, पिंटू मोदनवाल, कन्हैया शुक्ला, संतोष केसरी, अतुल मोदनवाल व सुरेश आदि लोग मौजूद रहे।