फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   An old man sleeping outside the house was shot and injured

घर के बाहर सो रहे वृद्ध को गोली मारकर किया घायल

Mon, 06 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
An old man sleeping outside the house was shot and injured
केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुरारा गांव में रविवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे वृद्ध को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली वृद्ध की गर्दन में लगी है। हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल वृद्ध की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस में नवासे पर रहने वाले पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मुरारा गांव निवासी इन्द्रसेन सिंह (65) रात में अपने घर के सामने मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। रात में करीब 12:50 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। गर्दन में गोली लगने से इंद्रसेन सिंह बिस्तर पर छटपटा रहे थे। उन्हें परिजनों ने पहले सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही केराकत कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया।
विज्ञापन

घायल इंद्रसेन सिंह की पुत्री प्रीति सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी प्रभु सत्यवादी सिंह और उनके दो पुत्र चंदन सिंह और निरंजन सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर प्रभु सत्वादी सिंह और निरंजन सिंह को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को 1994 में गांव के अजीत सिंह की गोली मारकर हुई हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। अजीत सिंह की हत्या के मामले में इंद्रसेन सिंह आरोपी थे। लेकिन, मुकदमे में सुलह समझौता हो गया था। बाद में स्व. अजीत सिंह के बहनोई प्रभु सत्यवाद सिंह मुरारा गांव में आकर नवासे पर रहने लगे। आरोप है कि प्रभु सत्यवादी सिंह ने अपने पुत्र चंदन सिंह व निरंजन सिंह के साथ मिलकर हत्या करने की नीयत से रात में इंद्रसेन सिंह पर सोते समय गोली चलाई थी। केराकत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि आरोपी प्रभु सत्यवादी सिंह व उसके पुत्र निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीसरे आरोपी चंदन सिंह की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed