फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Amit Shah was living the dream show

रोजी-रोटी का सपना दिखा गए अमित शाह 

Sun, 03 Jul 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah was living the dream show
टीडी कालेज मैदान में भाजपा के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत करते क्षेत्र के सांसद।
काशी प्रांत के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोगों को रोजी-रोटी का सपना दिखा गए। अपने करीब 30 मिनट के भाषण में उन्होंने जहां यूपी को बदहाल प्रदेश बताया वहीं भाजपा के शासन वाले प्रांतों में हुए विकास का गुणगान किया। 
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि यूपी में रोजगार का साधन न होने के कारण यहां के  युवा बूढ़े मां बाप को घर छोड़कर दूसरे प्रांतों में नौकरी के लिए जाते हैं। जबकि जिन प्रांतों में भाजपा की सरकार है वहां ऐसी स्थिति नहीं है।

विज्ञापन


भाजपा शासित प्रांतों में दूसरे राज्यों से आने वाले बेरोजगारों को भी रोजी रोटी मिल जाती है। यूपी की सत्ता भी अगर भाजपा के हाथ में आई तो यह यहां की यह बदहाली दूर हो जाएगी। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को मुट्ठी बंधवाकर हनुमानजी की कसम दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


और संकल्प दिलाया कि आने वाले  2017 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा को सत्ता में लाने के लिए हर बूथ पर कमल खिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी के नागरिक बदहाल जीवन जी रहे हैं। इसे भाजपा की सरकार ही बदल सकती है। 

उन्होंने कहा कि सपा भूमि गबन की सरकार हो गई है। मथुरा कांड का जिक्र करते हुए कहा कि वहां सरकार ने पहले भूमि कब्जा करवाया फिर खाली कराना हुआ तो जौनपुर का लाल शहीद हो गया। प्रदेश में घोटालों का तांता लगा हुआ है।

 छात्रवृत्ति, जननी सुरक्षा, बाबू खनन समेत कई घोटालों का उल्लेख किया। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद सबसे अधिक नीम कोटेड यूरिया और बिजली का उत्पादन हुआ है।


एक लाख करोड़ से अधिक रुपये अब तक प्रदेश सरकार को विकास के लिए केंद्र सरकार ने दिया है। उन्होंने कहा कि हम यूपी में ऐसी सरकार बनाना चाहते हैं जो रोजी रोटी दे सके। यूपी से सपा और बसपा को उखाड़ फेंकने का दम सिर्फ भाजपा में ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed