फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Amarnath Cloudbrust Faith heavy on disaster 151 people leaves for Amarnath from Jaunpur Minister of State girish chandra yadav said Har Har Mahadev

आपदा पर आस्था भारी: जौनपुर से सीजन का सबसे बड़ा जत्था अमरनाथ रवाना, राज्यमंत्री बोले- हर हर महादेव

Sun, 10 Jul 2022 03:18 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Jul 2022 03:18 PM IST
सार

जौनपुर जिले के 151 लोगों का दल रविवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से अमरनाथ यात्रा (जम्मू)
के लिए रवाना हुआ। शिव भक्तों को विदा करने के लिए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव सिटी स्टेशन पहुंचे। 

विज्ञापन
Amarnath Cloudbrust Faith heavy on disaster 151 people leaves for Amarnath from Jaunpur Minister of State girish chandra yadav said  Har Har Mahadev
151 लोगों का दल बेगमपुरा एक्सप्रेस से जम्मू के लिए रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद बालटाल में आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 40 से अधिक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। बावजूद इसके बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं है। अमरनाथ यात्रा के लिए जौनपुर से रविवार को सीजन का सबसे बड़ा जत्था रवाना हुआ।

विज्ञापन


जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के बैनर तले जिले के 151 लोगों का दल बेगमपुरा एक्सप्रेस से जम्मू के लिए रवाना हुआ। इस दौरान सिटी स्टेशन बाबा बर्फानी और हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। काफी संख्या में लोग विदा करने के लिए पहुंचे थे। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव भी सिटी स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन



उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और अमरनाथ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। शिवभक्तों के साथ उन्होंने हर-हर महादेव का उद्घोष किया। कोरोना के कारण दो साल तक लोग अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा सके थे। इस बार यात्रा शुरू होने के बाद जनपद के कई लोग बाबा बर्फानी का दर्शन कर लौट चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Amarnath Cloudbrust Faith heavy on disaster 151 people leaves for Amarnath from Jaunpur Minister of State girish chandra yadav said  Har Har Mahadev
151 लोगों का दल बेगमपुरा एक्सप्रेस से जम्मू के लिए रवाना - फोटो : अमर उजाला

बीते शुक्रवार को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर सुनकर यहां के लोग एक बार विचलित हो गए थे। क्योंकि बड़ी संख्या में लोग वहां दर्शन करने के लिए गए थे, जो घर के लिए नहीं आ पाए थे। इनमें ओलंदगंज निवासी अवनीश गुप्ता और उनके चार साथी भी शामिल थे।

हालांकि ये लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं और शनिवार शाम जौनपुर के लिए रवाना भी हो चुके हैं। वहीं, शनिवार सुबह भी  दस से अधिक लोग बाबा बर्फानी का दर्शन कर जौनपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे हादसे से कुछ घंटे पहले ही ट्रेन में बैठे थे। रास्ते में इस ह्दय विदारक घटना की जानकारी हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed