फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Allegations of framing student in fake case, ruckus

छात्र को फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, हंगामा

Tue, 15 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Allegations of framing student in fake case, ruckus
बदलापुर। थाना महराजगंज क्षेत्र के सवंशा गांव के ग्रामीणों ने एबीएस चौकी प्रभारी सदानंद पर गांव के छात्र सर्वेश कुमार बिंद, अखिलेश कुमार बिंद के साथ विपिन कुमार बिंद को फर्जी मुकदमें में फंसाने का आरोप लगाया। मंगलवार को तहसील कार्यालय पर हंगामा मचाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जांच की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कारियों का कहना था कि चौकी इंचार्ज एबीएस सदानंद ने फोन कर विपिन कुमार को चौकी पर बुलाया था। पिता चंद्रशेखर अपने बेटे को ले जाकर चौकी प्रभारी को सुपुर्द किए। थाना महराजगंज में विपिन कुमार बिंद को लॉक अप में रखा गया था। चौकी प्रभारी ने कहा कि कल छोड़ देंगे। 12 सितंबर को जब थाने गया तो दरोगा ने कहा कि यहां विपिन था ही नहीं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रशेखर, सुदामा, प्रभावती, हरिहर, सोमवारी, रिंकू मिश्रा, ललित कुमार, आशीष कुमार, मनोज कुमार, राजनाथ, तीर्थराज, चंचल, राम आसरे, हीरालाल, श्यामलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed