फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   All the employees reached the office, sitting at the table and completing the work

सभी कर्मचारी पहुंचे दफ्तर,टेबल पर बैठ निपटा रहे थे कार्य

Tue, 15 Feb 2022 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
All the employees reached the office, sitting at the table and completing the work
सरकार के फरमान के बाद भले ही सभी कर्मचारी सोमवार को अपने-अपने दफ्तर पहुंच गए थे, लेकिन कोरोना के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। कर्मचारी न तो मास्क लगाए थे और न ही कार्यालयों में सैनिटाइजर ही रखा गया था। इतना ही नहीं कर्मचारियों के टेबल भी आपस में सटे हुए थे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रण को लेकर एक माह पहले सरकार की ओर से 50 फीसदी कर्मचारियों को रोज कार्यालय आने का निर्देश दिया गया था, जिसके क्रम में जिले में भी इस रोस्टर से कर्मचारियों को कार्यालय बुलाया जा रहा था, लेकिन कोरोना संक्रमण कम होने के बाद सरकार ने सोमवार से पूरी क्षमता के साथ कार्यालय खोलने का निर्देश दिया था, जिसके बाद जिम्मेदारों ने पूरी क्षमता के साथ कार्यालय तो खोल दिया, लेकिन कोरोना के नियमों का पालन कराना भूल गए। हालत यह रही कि सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में पहुंचे, लेकिन अधिकांश कर्मचारी न तो मुंह पर मास्क लगाए थे और न ही हाथ धुलने क लिए कार्यालयों में सैनिटाइजर रखा गया था। ऐसा नजारा तकरीबन सभी कार्यालयों में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed