फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Akhilesh Yadav will come today, will visit for two days

आज आएंगे अखिलेश यादव, दो दिन तक करेंगे दौरा

Tue, 14 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav will come today, will visit for two days
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव 14 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर जनपद आ रहे हैं। वह विजय रथ यात्रा के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। पहले दिन वह दो स्थानों और दूसरे दिन चार स्थानों पर सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से सुबह 10 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजे जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के धर्मापुर में सभा करेंगे। दोपहर 12 बजे उनका सदर विधानसभा क्षेत्र के कुत्तूपुर चौराहा (बाईपास पर) पर स्वागत किया जाएगा। यहां से निकलकर वह दोपहर डेढ़ बजे मल्हनी बाजार पहुंचेंगे। चहां सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अपराह्न तीन बजे जमुनिया में सभा करेंगे। वहां से शाम साढ़े चार बजे जिला मुख्यालय आएंगे और गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन

माना जा रहा है वह इस दौरान पार्टी के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद अगले दिन सुबह साढ़े दस बजे मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के लखौवा जाएंगे। इसके बाद साढ़े 11 बजे कैडेरेपुर मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। यहां 12 बजे मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सुजानगंज स्थित दहेऊ मोड़ पर सभा करेंगे। फिर, दोपहर एक बजे मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के बीएन मेमोरियल स्कूल जमालपुर में सभा करेंगे। यहां से निकलकर तीन बजे मडि़याहूं विधानसभा क्षेत्र के विवेकानंद रामलीला मैदान पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। जहां से शाम चार बजे बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘ये है आधुनिक खंडहर’
अखिलेश ने जौनपुर के मेडिकल कालेज का वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर साधा निशाना
2014 में पूर्व सीएम अखिलेश ने किया था इस मेडिकल कालेज का शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार की शाम अपने ट्वीट किया है। 43 सेकेंड के इस वीडियो में मेडिकल कॉलेज की तस्वीर दिखाई गई है। साथ ही, उन्होंने इस वीडियो का शीर्षक लिखा है ...ये है आधुनिक खंडहर! अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा है कि भाजपा के राज में जौनपुर मेडिकल कॉलेज अभी तो ़खुद बिस्तर पकड़े हुए है। पता नहीं कब यह जनता का इलाज करने लायक होगा। अब 2022 के चुनाव में जनता भाजपा का इलाज करेगी। यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास अखिलेश यादव ने सीएम रहते 27 सितंबर 2014 को किया था। इसकी ओपीडी नवंबर 2016 में चालू करने का तत्कालीन सरकार ने दावा किया था। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका था। भाजपा सरकार बनने के बाद इसका नाम उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज रखा गया। 15 जून 2020 को नाम में संशोधन करते हुए उमानाथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कर दिया गया। 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मेडिकल कालेज का वर्चुअल लोकार्पण किया था। देखा जाए तो मौजूदा समय में प्रथम वर्ष के छात्रों की पढ़ाई के लिए भवन तैयार है। मेडिकल कालेज में 24 विभाग हैं। इनमें मानव शरीर विज्ञान, मानव शरीर क्रिया विज्ञान, जीव रसायन विज्ञान, रोग विज्ञान, सूक्ष्म विज्ञान, भेषज विज्ञान, कम्युनिटी मेडिसिन विज्ञान, जनरल मेडिसिन, बाल रोग विज्ञान, मानसिक चिकित्सा, त्वचा रोग, श्वसन मेडिसिन, जनरल शल्य चिकित्सा, अस्थि रोग विज्ञान, विकिरण निदान, कान, नाम, गला रोग विज्ञान, नेत्र रोग विज्ञान, दंत चिकित्सा विज्ञान, भौतिक मेडिसिन आदि विभाग शामिल हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के मानक के तहत मेडिकल कालेज में एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले 100 छात्रों के बैठने के लिए तैयारी कर ली गई है। 50-50 छात्रों के बैठने के लिए 4 डिमांसट्रेशन रूम बनाए गए हैं। साथ ही 120-120 छात्रों के बैठने के लिए दो व्याख्यानशाला तैयार है। छात्र और छात्राओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था है। यहां डाक्टरों की भी तैनाती कर दी गई है, जो फिलहाल जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। छात्रों को पुस्तकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए 3000 किताबों की भी व्यवस्था करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed