अखिलेश यादव का बड़ा बयान: मैं राकेश टिकैत के संपर्क में हूं, चुनाव लड़ना चाहते हैं तो स्वागत है
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जौनपुर जिले में दूसरे दिन भी विजय रथ यात्रा जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राकेश टिकैत किसी राजनीतिक दल की तरह काम नहीं करते। वह हमेशा किसानों की बात करते हैं। कहा कि उनके बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते। अगर वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो अच्छी बात है, उनका स्वागत है।
पूर्व सीएम जौनपुर के सुजानगंज स्थित दहेव में आयोजित सभा के दौरान एक न्यूज चैनल से बात कर रहे थे। इससे पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करती है। भाजपा की कथनी और करनी में जमीन, आसमान का अंतर है। भाजपा किसी वादे पर खरी नहीं उतरी है।
भाजपा ने जनता से सिर्फ छलावा किया
एक लाइन में कहा जाए तो भाजपा जुमलों की सरकार है। चुनाव में मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए वह धार्मिक चश्मा पहन लेती है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से सिर्फ छलावा किया है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। धान नहीं खरीदा जा रहा। कोई भी कार्य बिना पैसे के नहीं हो रहा है।
पढ़ेंः अखिलेश यादव बोले: सरकार उड़ा रही संविधान की धज्जियां, तीन माह में पेट्रो कंपनियों को 600 गुना फायदा
परीक्षा से पहले पेपर लीक हो रहा है। यह सरकार किसी की नहीं हो सकती। जब चुनाव आता है तब भाजपा को धर्म की याद आती है। भाजपा की सरकार पिछड़े वर्गों की विरोधी है। यह पिछड़ों की गणना नहीं करवाना चाहती। यदि सपा की सरकार आई तो यह काम निश्चित रूप से होगा। कहा कि भाजपा ने ही डिप्टी सीएम बनाने की परंपरा शुरू की है।
सरकार प्रदेश में चलाना चाहती है ठोको राज
अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार ठोको राज चलाना चाहती है। खुलेआम एनकाउंटर किए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर जौनपुर और गोरखपुर की घटनाओं को लिया जा सकता है। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। आने वाले समय में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी और पीड़ितों को न्याय मिलेगा। किसी को कानून से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
समाजवादी विजय रथ यात्रा के दौरान बदलापुर में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ अन्याय किया। बहुत दु:ख और तकलीफें दी हैं। डबल इंजन की सरकार ने जनता को निराश किया है। जनता से भेदभाव किया है। गरीबों का खर्च नहीं चल पा रहा है। अब लोग सरकार में बदलाव चाहते हैं।