{"_id":"58bdbedd4f1c1b9f47dc48be","slug":"akhilesh-rahul-aaar-attack-on-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल अाैर अखिलेश ने मोदी पर किया प्रहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल अाैर अखिलेश ने मोदी पर किया प्रहार
jaunpur
Updated Tue, 07 Mar 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
- फोटो : jounpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को प्रधानमंत्री और भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी रेडियो से शुरू होकर अब टीवी पर भी मन की बात करने लगे लेकिन उनकी मन की बात जनता की समझ से परे है। दिल्ली को छोड़कर तीन दिन से वाराणसी में डेरा डाले हुए हैं। सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ की सात जनसभाओं में अखिलेश यादव ने विकास के लिए लंबे चौड़े वादे भी किए।
बदलापुर: कड़ेरेपुर में सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश दुबे बाबा के लिए वोट मांगते हुए सीएम ने कहा कि नोटबंदी करपीएम ने गरीबों तथा मजदूरों का उपहास किया है । आपको पत्थर वाली बुआ से होशियार रहने की जरूरत है । उन्होंने बदलापुर को आदर्श विधानसभा, महराजगंज, राजाबाजार , सिगरामऊ , बहरीपुर , घनश्यामपुर तथा लेदुका को टाउन एरिया का दर्जा देने का वादा किया। अध्यक्षता महेंद्र यादव तथा संचालन अरुण दुबे ने किया । प्रेमप्रकाश दुबे, पूर्व सांसद सीएन सिंह, पूर्व विधायक उमाशंकर यादव, रामचंद्र मिश्र, कमला तिवारी, रमापति यादव मौजूद थे। विधायक ओमप्रकाश दुबे ने आभार जताया।
शाहगंज: गजराज सिंह इंटर कॉलेज जमुनियां की सभा सीएम ने कहा कि यह दो युवा नेताओं का गठबंधन है। दोनों के मिलने से साइकिल की रफ्तार दोगुनी हो गई है। इससे भाजपा भयभीत है। सभा में कैबिनेट मंत्री रामगोविंद चौधरी, अरविंद सिंह गोप, विधायक नदीम जावेद, सिराज मेहंदी, इंद्रमणि दुबे, मो. याकूब, एडवोकेट संजय यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
आभार राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने किया। सिकरारा: मल्हनी के इंटर कॅालेज मीरगंज के मैदान में उन्होंने प्रत्याशी पारसनाथ यादव को जिताने की अपील की। कहा कि सरकार बनते ही समाजवादी पेंशन की राशि पांच सौ से बढ़ाकर एक हजार कर दी जाएगी। यहां इंजीनियरिंग कालेज खोला जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, डा. रामयश यादव, अरुण यादव मौजूद थे। मडियाहूं: स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में सपा प्रत्याशी श्रद्धा यादव के लिए वोट मांगते हुए सीएम ने कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा कर दिल्ली की सत्ता में आए पीएम मोदी अपना वादा भूल गए। मछलीशहर: क्षेत्र के अरुआवां गांव में सपा प्रत्याशी जगदीश सोनकर के समर्थन में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा सपा के लोग काम की बात करते हैं। प्रत्याशी जगदीश सोनकर, आलोक सिंह, पूर्व सांसद तूफानी सरोज आदि मौजूद थे। जफराबाद: हौज गांव के मैदान में शचींद्रनाथ त्रिपाठी के समर्थन में हुई सभा में अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव विकास बनाम झूठ के बीच लड़ा जा रहा है। विपक्षी जितने भी सवाल उठा लें पर सपा सरकार के काम दिखाई दे रहे हैं। यहां पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, अफजाल अहमद, तिलकधारी निषाद, जयप्रकाश टुनटुन आदि रहे।