फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ajay Rai met with Vishal Yadav's family, assured them of standing together in the fight for justice

Jaunpur News: विशाल यादव के परिजनों से मिले अजय राय, न्याय की लड़ाई में साथ रहने का दिया भरोसा

Thu, 17 Sep 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ajay Rai met with Vishal Yadav's family, assured them of standing together in the fight for justice
मृत विशाल यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। कांग्रेस
जौनपुर।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में हुई विशाल यादव की हत्या के बाद बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ खड़ी रहेगी। आरोपियों को सजा दिलाने तक न्याय की लड़ाई में साथ देगी। अजय राय ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़े हैं। सरकार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। प्रदेश में लगातार हत्या की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। महिलाओं और युवतियों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से विशाल यादव के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे सजा दिलाई जानी चाहिए। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, शहर अध्यक्ष आरिफ खान, इरशाद खान, विनय तिवारी, चंद्रशेखर निषाद, संदीप निषाद, अरुण शुक्ला, देवराज पांडेय, रामसिंह बांकुरे, कृष्णचंद निषाद, अभिनव सिंह साहिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed