{"_id":"616408458ebc3ed08f30958c","slug":"aj-passenger-train-stopped-at-jarauna-railway-station-in-jaunpur-due-to-timing-change-and-mismanagement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: जरौना स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के समय व दुर्व्यवस्थाओं को लेकर रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: जरौना स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के समय व दुर्व्यवस्थाओं को लेकर रोकी ट्रेन
Mon, 11 Oct 2021 03:18 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 11 Oct 2021 03:18 PM IST
सार
प्रयागघाट से जौनपुर के बीच चलने वाली एजे पैसेंजर ट्रेन के समय में परिवर्तन से नाराज लोगों ने सोमवार को जरौना स्टेशन पर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एज पैसेंजर के समय को लेकर रोकी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयाग घाट से जौनपुर के बीच चलने वाली एजे पैसेंजर ट्रेन के समय में परिवर्तन से नाराज सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। जरौना स्टेशन पर एजे पैसेंजर ट्रेन को कुछ देर तक रोककर अपना विरोध जताया। तहसीलदार व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर समेत आरपीएफ के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सभी को समझाकर और मांगों से संबंधित पत्रक लेकर शांत कराया तो ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
प्रदर्शनकारियों ने प्रयाग घाट से सुबह 7:30 बजे चलकर दोपहर एक से दो बजे के बीच जौनपुर पहुंचने वाली 04383 एजे ट्रेन के समय में परिवर्तन करने की मांग की। उनका कहना था कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रेन 9.30 बजे तक जौनपुर पहुंच जाए। ताकि, रेल यात्री कचहरी, विद्यालय-कॉलेज, अस्पताल, दैनिक मजदूरी करने वाले लोग समय से जिला मुख्यालय पहुंच सकें।
साथ ही ट्रेन टिकट का दाम कम करने की मांग की। जिससे लोगों की बजट पर ज्यादा असर न पड़े। प्रदर्शनकारियों ने लंबे समय से बंद चल रही 4201 व 4202 इंटरसिटी ट्रेन को भी चलाने की मांग की। इस दौरान तहसीलदार सुदर्शन राम को पत्रक सौपते हुए जज सिंह ने कहा कि दशकों बाद भी जरौना स्टेशन अपने दुर्दिन पर आंसू बहा रहा है। यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार, सीओ मछलीशहर अतर सिंह सहित आरपीएफ व जीआरपी जवान मौजूद रहे।