फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   agitation on no water in canal

नहर में पानी न होने पर किया प्रदर्शन

Thu, 14 Sep 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Thu, 14 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
agitation on no water in canal
प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग
क्षेत्र के शंभूपुर, भदखिन, भानपुर देहुंआ घोरहा पटैला समेत लगभग एक दर्जन गांवों से होकर गुजरने वाली शारदा सहायक खंड 39 की पटखौली माइनर में पानी न छोड़े जाने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। पहले नहर की सफाई की उसके बाद नहर में ही खड़े होकर सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर प्रदर्शन के बाद भाजपा नेता रबिंद्र मिश्र व रजनीश राजभर के समझाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। ग्रामीणों का आरोप है कि हम लोगों के क्षेत्र के साथ सिंचाई विभाग द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। क्षेत्र के किसान छागूर ने बताया की माइनर की टेल पर होने के नाते हम लोगों को समय पर पानी नहीं मिल पाता न हीं मिल पाता है। माइनर की सफाई ही नही की जाती है। क्षेत्र के किसान हरि राजभर, मुन्नीलाल,  लालू नेता, दरबारी, रविंदर आदि ने बताया कि हम लोग अपनी धान की फसल किसी तरीके से अब तक सीचते चले आते है। लेकिन अब जहां एक तरफ बिजली की अंधाधुंध कटौती हो रही है वही वही सिंचाई विभाग की मनमानी व सौतेलापूर्ण रवैये के कारण हम लोगों की लहलहाती धान की फसल सूखने के कगार परहै। इसी बात से नाराज हो कर क्षेत्रीय लोगों ने आज पहले माइनर के पेटी की सफाई की उसके बाद ही खड़े होकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। माइनर में पानी छोड़े जाने की मांग की। कहा कि अगर जल्द ही पटखौली माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed