{"_id":"6845d2172452aee8c50af392","slug":"after-the-triple-murder-the-victim-s-family-is-scaredmahmadpur-has-been-converted-into-a-cantonment-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: तिहरा हत्याकांड के बाद डरा सहमा है पीड़ित का परिवार, महमदपुर छावनी में तब्दील, पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: तिहरा हत्याकांड के बाद डरा सहमा है पीड़ित का परिवार, महमदपुर छावनी में तब्दील, पीएसी तैनात
Sun, 08 Jun 2025 11:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:41 PM IST
सार
तिहरा हत्याकांड के बाद पीड़ित का परिवार डरा हुआ है। अमर उजाला ने जब इस खबर को उठाया तब प्रशासन हरकत में आया और पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस के साथ पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
नेवादा बाईपास में तिहरे हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार डरा सहमा है। इनकी सुरक्षा में पुलिस की उदासीनता की खबर प्रमुखता से उठाई थी। खबर का असर यह हुआ कि रविवार सुबह से ही जिले के अधिकारी सक्रिय हो गए। मृतक लालजी के परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी की टीम तैनात कर दी गई। मोहल्ला छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन
गुड्डू की पत्नी सरिता बताती हैं कि दो दिन से पुलिस नहीं आई थी। हम सभी किसी अनहोनी की आशंका से डरे थे। अब हमारी सुरक्षा में पुलिस आ गई है। तिहरे हत्याकांड के 14 वें दिन पीड़ित परिवार के घर पर अमर उजाला की टीम पहुंची थी। परिवार के लोगों ने बताया था, पुलिस के जवान सिर्फ 6 घंटे रहते हैं, शाम 4 बजे चले जाते थे, दो-दिन से तो आए ही नहीं।
विज्ञापन
इस बारे में थाने से जानकारी ली गई , वहां बताया गया कि एक दारोगा, दो सिपाही की ड्यूटी 24 घंटे लगाई गई है।
सुरक्षा पर एक नजर :-
रविवार को महमदपुर में लालजी के घर पीएसी के एक दीवान व 8 सिपाही ड्यूटी करते दिखे। वहीं जफराबाद थाने के एक दारोगा व दो सिपाही की तैनाती भी कर दी गई है। गुड्डू की पत्नी सरिता कहती हैं कि हमें इस बात का डर था कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी अरविंद गोलू अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है, हम रातभर जागकर रात बिताते हैं। अब हम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों के घर पर सुरक्षा व्यवस्था करा दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल व पीएसी तैनात है। उच्चाधिकारियों के आदेश तक पुलिस बल तैनात रहेगी। - विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना प्रभारी जफराबाद