फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After the settlement, the husband again ran away leaving the wife

समझौता के बाद पति ने फिर पत्नी को छोड़ कर भागा

Sun, 09 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
After the settlement, the husband again ran away leaving the wife
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पांडेयपुर की महिला का अपने गांव के ही शमसुद्दीन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों कोर्ट मैरिज कर घर से भाग गए थे। कुछ माह साथ रहने के बाद पिछले सोमवार की रात महिला रोते बिलखते घर पहुंची। मायके वालों को बताया कि शमसुद्दीन ने जबरन तलाक देकर उसे भगा दिया है। मायके वाले महिला को लेकर शीतला चौकियां पुलिस चौकी पर गए। चौकी प्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने दोनों पक्षों को बुलाकर बात सुनी। महिला ने जबरन तलाक देने की बात कही। शमसुद्दीन के साथ ही रहने की जिद पर भी अड़ गई। आरोप-प्रत्यारोप देखते हुए बुधवार को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया। घंटों चली पंचायत के बाद लिखित सुलह-समझौता हो गया। पुलिस के समक्ष शमसुद्दीन ने उसको साथ रखने की बात कही। उसको थाने से बाइक पर बैठाकर घर के लिए चला, कितु शीतला चौकियां के पास पत्नी को छोड़कर फिर भाग गया। महिला के अनुसार वह बरसात में भींगती हुई ससुराल पहुंची तो शमसुद्दीन के स्वजन ने उसे चौखट से ही भगा दिया। नजराना ने फिर थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। वह विधवा मां को लेकर थाने का चक्कर काट रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र का कहना है कि मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed