फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   after scolded by mother, girl taken poison

मां की डांट से क्षुब्ध युवती ने जहर खाकर दी जान

Mon, 18 May 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
after scolded by mother, girl taken poison
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में रविवार की रात मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने जहर खाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

समोपुर गांव निवासी रमेश चौहान की गांव के बाहर सुरहुरपुर गांव की सीमा पर पाही है। रमेश, बेटी साधना समेत परिवार के कुछ लोग रात में यही रहते हैं। देवरानी के मायके चले जाने के कारण घर पर अकेली रमेश की पत्नी ने बेटी साधना को घर पर रहने को कहा। साधना के इंकार करने पर मां ने उसे डांट दिया। मां की डांट से क्षुब्ध होकर साधना ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। सुबह जब काफी देर बाद भी साधना नहीं उठी तो घरवाले उसे जगाने पहुंचे। उन्होंने देखा कि कमरे में सोई साधना के मुंह से झाग निकल रहा था और बगल में कीटनाशक की शीशी पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साधना का विवाह तय था। आठ मई को शादी थी, लेकिन लॉक डाउन के कारण इसे टाल दिया गया था। एसआई लालता प्रसाद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed