फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After killing the woman, the dead body was thrown in the sack

महिला की हत्या के बाद बोरे में बंद कर फेंकी लाश.

Thu, 03 Dec 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
After killing the woman, the dead body was thrown in the sack
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव स्थित नहर के पास बुधवार को बोरे में बंद महिला की क्षतविक्षत लाश मिली। गले में रस्सी कसने के निशान और शरीर व चेहरे पर चाकू से गोदने के निशान थे। कयास लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को क्षतविक्षत कर दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद एएसपी त्रिभुवन सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

दीपापुर गांव के पास से गुजरी नहर की तरफ बुधवार की सुबह ग्रामीण टहलने के लिए गए तो वहां प्लास्टिक के सफेद बोरे में कोई वस्तु पड़ी थी। पहले तो लोगों ने इसकी अनदेखी की लेकिन मगर बोरे के पास जब कुत्ते मंडराने लगे तो लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर की टीम ने बोरा खोला तो उसमें एक महिला की लाश थी। पास में ही चाकू भी पड़ा था। इसके शरीर व चेहरे को कई चाकू से गोदा गया था। गले पर रस्सी के फंदे के भी निशान थे। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर एसओ संजय कुमार सिंह भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। आसपास के लोगों से जानकारी ली। शव कब्जे में लेकर थाने लाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला की उम्र तकरीबन 28-39 वर्ष के बीच होगी। ऐसा लगता है कि पहले उसे फंदे से लटकाया गया। उसके बाद चेहरे और गले पर चाकू से वार कर शव क्षतविक्षत करके बोरे में भरकर फेंक दिया गया। चाकू भी शव के पास से बरामद कर लिया गया है। पहचान की प्रयास की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed