फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After Ghanshyampur now Dhaniyamau is becoming a smart market

Jaunpur News: घनश्यामपुर के बाद अब धनियामऊ बन रहा स्मार्ट बाजार

Fri, 05 Jan 2024 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
After Ghanshyampur now Dhaniyamau is becoming a smart market
बदलापुर। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने नए वर्ष में धनियामऊ बाजार को स्मार्ट बाजार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए बीते दिनों विधायक के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह ने धनियामऊ में भूमि पूजन कर हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य को शुरू कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, बलबीर गौड़, मिथिलेश मिश्रा आदि लोग मौजूद थे। स्मार्ट बाजार धनियामऊ में सिंगल हाईमास्ट लाइट की स्थापना का कार्य शुरू हो गया है। धनियामऊ बाजार से अंधियारे को दूर कर प्रकाश के लिए विधायक की इस पहल को कस्बावासियों ने सराहा। विधानसभा क्षेत्र की यह दूसरी बाजार स्मार्ट बाजार है। इसके पूर्व घनश्यामपुर बाजार स्मार्ट बाजार बनाई गई है। प्रकाश के लिए लगाई जा रही हाईमास्ट लाइट पटरी के एक तरफ 90 वाट के 70 हाईमास्ट लाइट लगाए जाएंगे। यह कार्य विधायक निधि से कराया जा रहा है। कार्य को गुणवत्ता पूर्ण संपादित कराने के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम प्रयागराज को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed