फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Adopt farming techniques, earn profit

खेती में अपनाएं तकनीक, कमाएं लाभ

Wed, 13 Jul 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Adopt farming techniques, earn profit
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित खरीफ गोष्ठी में बोलते डीएम भानुचंद्र गोस्वामी।
 जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित खरीफ  गोष्ठी में किसानों ने खेती को चौपट कर रहे घड़रोज और वन सुअरा का मुद्दा उठाया। हालांकि संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर से इस समस्या के निदान के लिए कोई संतोषजनक उपाय नहीं बताए गए। जिसमें किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने पर जोर दिया गया। साथ ही कृषि विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
गोष्ठी में मौजूद कलीचाबाद के किसान रमेश यादव ने कहा कि घड़रोज किसानों की गाढ़ी कमाई चौपट कर दे रहे हैं। खास तौर से नदी के किनारे के किसान सब्जी आदि की खेती करना छोड़ दिए हैं। वन सुअरा भी काफी नुकसान कर रहे हैं। किसान अपनी फसल की रखवाली करते हैं तो उन पर ये जानवर हमला भी बोल रहे हैं। इस पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने फसलों पर गोबर का छिड़काव करने का सुझाव दिया। जिस पर किसानों ने कहा कि यह प्रयोग वे देख चुके हैं कोई कारगर प्रयोग नहीं है।
विज्ञापन


वन अधिकारी ने कहा कि परमीशन लेकर घड़रोज को मारा जा सकता है। उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कलस्टर प्रदर्शन, कृषि यंत्र वितरण, आत्मा योजना, दवा छिड़काव वाली मशीन, सोलर पम्प, एग्रीजक्शन योजना, कृषि रक्षा व खरीफ बीज बिक्री पर अनुदान आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने कहा कि वैज्ञानिक खेती के साथ-साथ खेत के मेड़ों पर शीशम, सागौन व यूकोलिप्टस आदि पेड़ों को लगाकर दोहरा लाभ प्राप्त किया जा सकता है। पापलर का पेड़ लगाकर 6-7 साल में सात लाख रुपये आय प्राप्त कर सकते है। खेतों के मेड़बंदी करके जमीन की उर्वरा शक्ति व जल संचय किया जा सकता है। उन्होंने किसानों से पशु पालने पर जोर दिया।


कहा कि दलहन की समस्याओं में  वैज्ञानिकों का प्रयोग कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। वहीं सूरजमुखी की खेती कर अच्छी आय कमाई जा सकती है।इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डा. संदीप, डा. सुरेश कन्नौजिया, एआर कोआपरेटिव गणेश, एक्सईएन सिंचाई एसके सिंह, एक्सईएन नलकूप चन्द्रशेखर सिंह आजाद एक्सईएन विद्युत एससी सोनोदिया ने भी विभाग से संबंधित योजनाओं पर प्रकाश डाला।   इस मौके पर सीडीओ शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, पीडी तेजप्रताप मिश्र व डीडीओ दयाराम व सहायक कृषि तकनीक रमेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed