फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Administered oath to vote

मतदान के लिए दिलाई गई शपथ

Tue, 26 Jan 2016 12:49 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 26 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Administered oath to vote
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सोमवार को जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह जगह कालेज के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली और मतदाताओं को मतदान में हिस्सा लेने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


जगह जगह गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। टीडी कालेज के खेल मैदान पर रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र के स्कूल कालेज से मतदाता जागरूकता रैली लेकर तख्ती, बैनर के साथ शहर का
विज्ञापन


 भ्रमण किया। तिलकधारी महाविद्यालय के उमानाथ सिंह स्टेडियम पर पहुंचे। मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली व भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता हुई। भाषण में जनक कुमारी के मानसी मिश्रा प्रथम, बीआरपी इंटर कालेज की संध्या
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव द्वितीय,  टीडी कालेज के विनोद सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जबकि रंगोली प्रतियोगिता में जनक कुमारी इंटर कालेज पहले, गुलाबी देवी इं. कालेज द्वितीय, शिया डिग्री कालेज तीसरे स्थान पर रहा।  पोस्टर में नगर पालिका इंटर

कालेज के अभिषेक मौर्य प्रथम, गुलाबी देवी इं. कालेज की नेहा पटेल द्वितीय स्थान मिला। रैली में टीडी इन्टर कालेज प्रथम, मोहम्मद हसन कालेज द्वितीय, गुलाबी देवी  इंटर कालेज को तीसरा स्थान मिला। डीएम ने प्रमाण पत्र व

पुरस्कार देकर सम्मानित किया । 6 बीएलओ को बेहतर काम के लिए सम्मानित किया गया। फ्रेंड्स डांस ग्रुप के कलाकारों ने 'जागो रे जागो मतदाता' गीत प्रस्तुत किया। संचालन सै. मो. मुस्तफा व सलमान शेख ने किया।  इस

 अवसर पर सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, एसपी राजूबाबू सिंह, एडीएम रजनीश चन्द, नगर मजिस्टे्रेट उमाकान्त त्रिपाठी, एसडीएम सदर राकेश कुमार पटेल, डीडीओ तेज प्रताप मिश्र, डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल आदि मौजूद रही।

 राजपीजी कालेज में एनएसएस के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डा. एसपी ओक्षा ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर डा. विष्णु चंद्र त्रिपाठी, डा.

विजय प्रताप तिवारी,डा. मनोज वत्स, डा. ओपी दूबे, डा. मनोज तिवारी, सुधाकर शुक्ल, डा. जीके द्विवेदी आजि मौजूद थे। शिवांगी महिला महाविद्यालय में छात्रों ने  रैली निकालकर मतदान के लिए जागरुक किया।


 रामकिसुन महाविद्यालय सिद्दीकपुर में डा. सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने जागरुकता रैली निकाली। सभी को मतदान के अधिकार को बताया।

इस मौके पर डा. अरविंद उपाध्याय, डा.धनंजय सिंह, प्रियंका, उपासना, अर्चना, संध्या, दिव्या आदि मौजूद थी। हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल में अमित प्रकाश सिंह और प्रधानाचार्य डा. पूनम पांडेय की देखरेख में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह  रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed