फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Aditya won the shot put and Yash won the high jump.

Jaunpur News: गोला फेंक में आदित्य और ऊंची कूद में यश ने मारी बाजी

Sun, 04 Oct 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Aditya won the shot put and Yash won the high jump.
बदलापुर के श्री गणेश राम इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में गोला फेंकते प्रतिभागी। संवाद
बदलापुर। क्षेत्र के श्री गणेश राम इंटर कॉलेज बटाऊबीर शाहपुर में शनिवार को तहसील स्तरीय 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। गोला फेंक में आदित्य यादव और ऊंची कूद में यश यादव ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज सिंगरामऊ के अमन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में इंटर कॉलेज बटाऊबीर की अनुष्का पाल, जूनियर बालक वर्ग में आयुष यादव और जूनियर बालिका वर्ग में यशी मिश्रा प्रथम रहीं।
विज्ञापन

1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में अमन कुमार और जूनियर बालक वर्ग में शनि गौतम ने बाजी मारी। लंबी कूद में सीनियर बालक वर्ग के शिवा पांडेय (इंटर कॉलेज सिंगरामऊ), जूनियर बालक वर्ग के अभय यादव, सीनियर बालिका वर्ग की राधा यादव और जूनियर बालिका वर्ग की सृष्टि पाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय स्तर पर निरंतर प्रयास किया जाना चाहिए। इस अवसर पर प्रशिक्षक मेजर दिलीप सिंह, समी दयाल, राघवेंद्र सिंह, बबलू नाथ पांडेय, संतोष पटेल, जयदीप यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed