फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of rape with teenager

किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप

Tue, 01 Dec 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape with teenager
किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी के साथ थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस मामले को रंजिश के चलते मनगढ़ंत कहानी बता रही है।

पीड़ित किशोरी की मां के मुताबिक उसकी 13 वर्षीय बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। सुबह करीब 11 बजे किसी काम से घर से बाहर निकली थी। उसी समय मनबढ़ युवक उसका मुंह दबाकर प्राथमिक विद्यालय परिसर में उठा ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। किशोरी किसी तरह घर पहुंचकर आपबीती सुनाई तो परिजन हैरान रह गए। पीड़िता को लेकर परिवार के लोग थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किशोरी और उसके परिवार की महिलाएं आरोपी के घर मजदूरी करने गए थे। किसी बात पर युवक ने किशोरी को पीट दिया। दुष्कर्म जैसी घटना नहीं हुई है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed