फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of physical abuse on the councilor

सभासद पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

Sun, 09 Feb 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of physical abuse on the councilor
मछलीशहर। नगर के एक मोहल्ले की महिला ने एक सभासद पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। थाने में सुनवाई न होने पर उसने एसपी से गुहार लगाई है। एसपी ने स्थानीय पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। सभासद ने आरोपों को निराधार करार दिया है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि वह घर पर अकेली रहती है। सभासद ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। बार-बार वह शादी के लिए कहती रही, लेकिन आरोपी टालता रहा। बाद में शादी से इंकार कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर अपने सहयोगियों की मदद से सादे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए। उसने थाने पर तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शनिवार को वह पुलिस ऑफिस पहुंची। एसपी अशोक कुमार ने मामले की जांच के लिए मछलीशहर पुलिस को निर्देशित किया है। उधर, सभासद का कहना है कि महिला को प्रधानमंत्री आवास दिया गया है लेकिन वह कुंआ और मार्ग को अवरुद्ध कर निर्माण करा रही थी। मोहल्ले वालों की शिकायत पर ईओ ने नोटिस जारी किया तो काम रोकवा दिया गया था। इसी से क्षुब्ध कर वह आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed